पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अवैध संबंध के चलते एक व्यक्ति की हत्या के मामले में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी BLO रिजवान हसन मंडल और उसके साथी सागर गाइन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। 30 साल के नासिर अली के शव के टुकड़े बदुरिया इलाके की एक नहर में मिले थे।
शुरुआती जांच में पता चला है कि मंडल का नासिर अली की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। पुलिस के मुताबिक, मंडल ने सोमवार देर शाम नासिर अली को एक सुनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाया था। उसने बहाना बनाया था कि पश्चिम बंगाल में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े कुछ मुद्दों पर बात करनी है।
सोमवार रात से नासिर अली लापता थे। अगले दिन उनके परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/noida-horrific-valentine-day-incident-a-man-shot-a-woman-inside-a-car-then-shot-himself-article-2370157.html]नोएडा में वैलेंटाइन डे पर खौफनाक वारदात! एक शख्स ने कार के अंदर महिला को गोली मारी, फिर खुद को भी गोली मार ली अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 6:26 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/pm-narendra-modi-inaugurates-kumar-bhaskar-varma-setu-connecting-guwahati-and-north-guwahati-article-2370152.html]3000 करोड़ की लागत...जान लें \“कुमार भास्कर वर्मा सेतु\“ की खासियत, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 5:46 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/pm-modi-may-be-invited-to-bangladesh-nationalist-party-tarique-rahman-swearing-in-as-dhaka-eyes-reset-article-2370132.html]पीएम मोदी जाएंगे बांग्लादेश? तारिक रहमान की ताजपोशी का न्योता देगी BNP...सामने आई ये बड़ी जानकारी अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 4:42 PM
जांच के दौरान पुलिस ने मंडल के फोन कॉल और उसकी लोकेशन को ट्रैक किया। इसके बाद शुक्रवार सुबह नहर से शव के टुकड़े बरामद किए गए।
पूछताछ के बाद मंडल को हत्या और शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सागर गाइन को हत्या में मदद करने, शव के टुकड़े करने और उन्हें नहर में फेंकने के आरोप में पकड़ा गया।
घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। बाद में पुलिस के समझाने पर लोगों ने जाम हटा लिया। |