search

गर्मी बढ़ते ही रेवाड़ी में बदला गया स्कूलों का समय, सोमवार से एक घंटा पहले खुलेंगे विद्यालय

Chikheang 2 hour(s) ago views 550
  Private Schools



जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क रहने के चलते तापमान में हुई बढ़ोतरी से गर्मी का अहसास होने लगा है। गर्मी की बढ़ती आहट के चलते शिक्षा विभाग ने भी विद्यालयों के खुलने व बंद होने के समय में बदलाव कर दिया है। सोमवार से विद्यालय अपने बदले हुए समय पर एक घंटे पहले खुलेंगे।

जिले में फिलहाल अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है। अगर आने वाले दिनों में वर्षा नहीं होती है तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। हालांकि, दिन के समय हवा चलने से पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट हुई है।

गर्मी के सीजन में एकल पाली (शिफ्ट) वाले विद्यालयों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक का समय रहता है। सर्दी के सीजन में सुबह नौ बजे से शाम 3:30 बजे तक का समय रहता है।  

वहीं, दोहरी पाली वाले विद्यालयों में गर्मी के सीजन में पहली पाली सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तथा शाम की पाली दोपहर एक बजे से शाम सवा छह बजे तक चलती है। वहीं, सर्दी के सीजन में पहली पाली सुबह 7.55 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा दूसरी पाली में पौने एक बजे से शाम सवा पांच बजे तक समय रहता है।


“गर्मी को देखते हुए विभाग की तरफ से विद्यालय के समय में बदलाव कर दिया गया है। सोमवार से विद्यालय बदले हुए समय पर खुलेंगे। इसलिए विद्यार्थी व शिक्षक अपने बदले हुए समय अनुसार विद्यालयों में पहुंचे।“

-राजेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी


यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में जेप्टो कंपनी के गोदाम में लगी आग, 10 करोड़ का सामान खाक; दमकल की 21 गाड़ियों ने पाया काबू


like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161709