search
 Forgot password?
 Register now
search

ट्रंप की विदेश नीति में रूस के लिए उमड़ा प्रेम, पुतिन भी गदगद; अमेरिका ने क्यों बढ़ाया दोस्ती का हाथ?

cy520520 2025-12-8 15:43:45 views 535
  

क्रेमलिन ने एनएसएस की प्रशंसा की। फाइल फोटो रायटर्स



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्रेमलिन ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (NSS) की जमकर तारीफ की। क्रेमलिन ने कहा कि इसके ज्यादातर बिंदुओं में रूस के नजरिये की छाप नजर आती है। ये पहली बार है कि रूस ने अपने शीत युद्धकालीन प्रतिद्वंद्वी के दस्तावेज की प्रशंसा की हो। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने एक टीवी इंटरव्यू में नई अमेरिकी रणनीति के बारे में पूछे जाने पर कहा कि एनएसएस में कई बिंदु हमारे नजरिये की पुष्टि करते हैं। पेस्कोव ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में ट्रंप ने लचीले यथार्थवाद का दृष्टिकोण अपनाया है।
क्रेमलिन ने की एनएसएस की जमकर तारीफ

एनएसएस में कहा गया है कि यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत करना अमेरिका का मुख्य हित है, और वाशिंगटन रूस के साथ रणनीतिक स्थिरता को दोबारा से स्थापित करना चाहता है।

उल्लेखनीय है अमेरिका की नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति उन दिनों काफी चर्चा में है। इसमें स्पष्ट रूप से भारत को हिंद-प्रशांत सुरक्षा ढांचे के केंद्रीय साझेदार के रूप में पेश किया है।
ट्रंप की नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में क्या खास है?

अमेरिका की नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में ट्रंप के दृष्टिकोण को \“लचीले यथार्थवाद\“ की तरह बताया गया है। इसमें तर्क दिया गया है कि अमेरिका को 19वीं सदी के मोनरो सिद्धांत को पुनर्जीवित करना चाहिए, जिसने पश्चिमी गोलार्ध को अमेरिका के प्रभाव क्षेत्र के रूप में घोषित किया था।
तीन मुख्य बिंदु

1. रूस के साथ रणनीतिक स्थिरता: अमेरिका रूस के साथ रणनीतिक स्थिरता को फिर से स्थापित करना चाहता है।
2. यूरोप की स्थिति: इसमें चेतावनी दी गई है कि यूरोप को \“सभ्यतागत विनाश\“ का सामना करना पड़ रहा है।
3. यूक्रेन में युद्ध: यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत करना मुख्य अमेरिकी हित है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
151864

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com