search

नशेड़ी ड्राईवर ने दो सिपाहियों को तेज रफ्तार कार से रौंदा, फिर टेंपो को टक्कर मारकर पलटा, तीन घायल

LHC0088 2026-2-14 14:56:47 views 779
  

अस्पताल मे भर्ती सिपाही से घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी।



संवाद सूत्र, बेगावाला (बिजनौर)। बेगावाला के मंडावर चौराहे पर गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने कांवड़ यात्रा में व्यवस्था बनाने के लिए तैनात दो सिपाहियों को रौंद दिया। अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने कार रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कार तेजी से भगाते हुए आगे जा रहे टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेंपो में सवार तीन लोग घायल हो गए। आरोपित कार मौके पर छोड़कर भाग गया।

सभी घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में एक सिपाही को मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आरोपित कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वह शराब के नशे में था।
गुरुवार रात करीब 12 बजे मंडावर की ओर से आ रही बलेनो कार चक्कर चौराहे के पास पहुंची। यहां यातायात डायवर्जन के कारण पुलिस ने बैरियर लगा रखा है। तेज कार ने बैरियर में जोरदार टक्कर मार दी। बैरियर के पीछे ड्यूटी पर तैनात सिपाही हरेंद्र सिंह और मुख्य आरक्षी ललित कुमार को भी कार की तेज टक्कर लगी। टक्कर लगने से सिपाही हरेंद्र उछलकर दूर जा गिरे।

चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कार दौड़ा दी और आगे जा रहे एक टेंपों को टक्कर मारकर पलट दिया। इससे टेंपो चालक मजहर निवासी मुहल्ला चौधरियान, साजिद निवासी जंदरपुर व एक अन्य घायल हो गए। इसी दौरान चालक कार को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार की जांच की तो कार में एक महिला बेसुध हालत में मिली। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे का पता चलने पर एसपी अभिषेक झा घटनास्थल पर पहुंचे।

उधर, सिपाही हरेंद्र निवासी गांव धतूरी जनपद बुलंदशहर को मेरठ रेफर किया गया था, वहां आनंद अस्पताल से गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। बताया कि हरेंद्र वर्ष 2000 बैच के सिपाही हैं। उनकी तैनाती वर्तमान में शहर कोतवाली की बेगावाला चौकी पर है। कांवड़ यात्रा में गुरुवार शाम उनकी ड्यूटी मंडावर रोड पर लगी थी।

बुलंदशहर के ही गांव कुटवल निवासी ललित कुमार का मेडिकल कालेज के अस्पताल में उपचार कराया गया। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक सुमित कश्यप निवासी गांव इनामपुरा थाना मंडावर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपित सुमित शराब के नशे में था और रात में पत्नी को दवा दिलाने के लिए बिजनौर आ रहा था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126