search

Mahashivratri पर कर रहे हैं शिवलिंग स्थापित, तो भूलकर भी न करें दिशा से जुड़ी ये गलती, पढ़ें वास्तु नियम

LHC0088 5 hour(s) ago views 449
  

Mahashivratri 2026: शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? (Image Source: AI-Generated)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी (Mahashivratri 2026) को मनाया जाएगा। इस दिन महादेव के संग मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है और विशेष चीजों के द्वारा शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन विधिपूर्वक शिवलिंग (Shivling Ke Niyam) का अभिषेक करने से घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

अगर आप महाशिवरात्रि के दिन घर में शिवलिंग करने की सोच रहे हैं, तो इससे पहले वास्तु के नियम जरूर जान लें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की शुभ दिशा में शिवलिंग स्थापित करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है और महादेव की कृपा प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि शिवलिंग स्थापित करने के वास्तु नियम।
इन बातों का रखें ध्यान

शिवलिंग स्थापित करते समय ध्यान रखें कि शिवलिंग का जलाधारी मुख हमेशा उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए, क्योंकि इस दिशा को सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। जलाधारी का मुख पश्चिम, दक्षिण या पूर्व दिशा में न रखें।

शिवलिंग पूजन करते समय आपका मुख उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्व दिशा की ओर मुख करके पूजा करना शुभ माना जाता है

धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर की शुभ दिशा में शिवलिंग विराजमान करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और साधक के बिगड़े काम पूरे होते हैं। साथ ही शिव जी की कृपा से सभी मुरादें पूरी होती हैं।
शिवलिंग की स्थापना विधि

  • सुबह स्नान करने के बाद चौकी पर लाल या सफेद कपड़ा बिछाएं।
  • तांबे या पीतल की थाली में शिवलिंग को रखें।
  • गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक करें।
  • ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।
  • इसके बाद चंदन का त्रिपुंड लगाएं
  • अक्षत, जनेऊ और कलावा अर्पित करें।
  • देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें।
  • शिव चालीसा का पाठ करें।
  • फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं।
   
शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं?

  • मानसिक शांति की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
  • महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
  • जीवन में खुशियों के आगमन के लिए शिवलिंग का देशी से अभिषेक करना शुभ माना जाता है। इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं।
  • सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए शिवलिंग का शक्कर से अभिषेक करना चाहिए।

भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें

पूजा के दौरान शिवलिंग पर हल्दी, सिंदूर (कुमकुम), केतकी के फूल अर्पित करना वर्जित है।

यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: रुके हुए काम पूरे करने के लिए महाशिवरात्रि पर करें ये विशेष पूजा, दूर होंगे सारे कष्ट

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि रविवार को: जानें कब, कहां और कैसे करें पूजा ताकि मिले भोलेनाथ का विशेष फल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159666