search

छत्तीसगढ़: धमतरी में बस-कार की जोरदार भिड़ंत, CRPF के तीन जवानों समेत 4 लोगों की मौत

cy520520 2026-2-14 11:27:55 views 1207
  

धमतरी में भीषण सड़क हादसा




डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खपरी बायपास के पास ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बस्तर से लौट रहे कार सवार तीन सीआरपीएफ जवान और एक ड्राइवर सहित 4 लोगों की मौत हो गई।

हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डुमन साहू और हेमंत प्रधान मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मृतकों के नाम की पुष्टि नहीं हो पाई है।

  
इलाज जारी...

सिविल सर्जन अभिषेक टोंडर के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।
पुलिस का क्या कहना है?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खपरी बायपास पर जगदलपुर बटालियन से आ रही एक डिजायर कार की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में मौके पर ही दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- राजस्थान: जयपुर-कोटा हाईवे पर बड़ा हादसा, कार और ट्रेलर की टक्कर में एमपी के पांच लोगों की मौत
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725