search

गुरुग्राम में गोवर्धन पूजा की धूम, मंदिरों में सजा अन्नकूट का भंडारा; श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

LHC0088 2025-10-22 17:07:08 views 1123
  

मंदिरों में गोवर्धन पूजा के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु। जागरण



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गोवर्धन पूजा पर साइबर सिटी के विभिन्न मंदिरों में गांव अन्नकूट के प्रसाद के भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिरों में गोवर्धन पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्री सिद्धेश्वर मंदिर के साथ श्री कृष्ण मंदिर,गीता भवन मंदिर, राम मंदिर,राधा कृष्ण मंदिर में गोवर्धन का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है और अन्नकूट के प्रसाद के भंडारे का आयोजन किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गोवर्धन पूजा के दौरान सिद्धेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के गोबर के रूप की पूजा की गई। सिद्धेश्वर मंदिर पुजारी ने बताया कि द्वापर युग से चली आ रही इस पूजा में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

    

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। जागरण

इस दिन गोवर्धन पर्वत को भगवान श्री कृष्ण ने अपनी चिटली उंगली पर उठाया था तभी से गोवर्धन के नाम से भी भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। इस दिन गाय के गोबर से भगवान श्री कृष्णा का रूप बनाया जाता है और उसे सजा कर उसकी पूजा की जाती है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138