search

महादेव झारखंडी से मुक्तेश्वरनाथ तक... महाशिवरात्रि पर दर्शन के लिए हुए खास इंतजाम, शिव बरात की टाइमिंग भी तय

Chikheang 1 hour(s) ago views 886
  

एआई जनरेटेड तस्वीर



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। महाशिवरात्रि का पावन पर्व रविवार को श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्रद्धालु रात्रि जागरण, भजन-कीर्तन और जलाभिषेक के माध्यम से भगवान शिव की आराधना करेंगे। प्रशासन और मंदिर समितियां मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में जुटी हैं।

प्रमुख मंदिरों में तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। साफ-सफाई के बाद रंग-रोगन का कार्य पूरा कर लिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं। व्यवस्था संभालने के लिए स्वयंसेवक तैयार किए गए हैं।

महादेव झारखंडी, मुक्तेश्वरनाथ व मानसरोवर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंगाई-पुताई पूरी हो चुकी है। परिसर में साफ-सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। यहां मेला भी लगेगा। मेले के लिए दुकानदारों ने स्थान चिह्नित कर उन्हें रस्सियों से घेर लिया है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए महादेव झारखंडी मंदिर में जलाभिषेक के लिए महिला और पुरुषों के अलग-अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग बनाए जा रहे हैं। मंदिर समिति ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए 151 स्वयंसेवकों की तैनाती की है। मंदिर समिति के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित ढंग से दर्शन कराया जाएगा और भीड़ के दौरान अनुशासन बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में 100 से अधिक स्वयंसेवकों को श्रद्धालुओं की सहायता के लिए लगाया गया है। पुजारी रमानाथ उपाध्याय ने बताया कि मंदिर परिसर की सफाई और सजावट लगभग पूरी हो चुकी है। जलाभिषेक और रात्रि पूजन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

मुक्तेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुगम दर्शन के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। बैरिकेडिंग से लेकर पेयजल और रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है, ताकि कतार में खड़े श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कल निकलेगी शिव बरात
महाशिवरात्रि के दिन श्रीश्री सिद्धपीठ शीतला माता मंदिर समिति, हिंदी बाजार के तत्वावधान में दोपहर 12 बजे शिव बरात शोभायात्रा निकाली जाएगी। गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ यह बरात महानगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर में पहुंचेगी। शोभायात्रा के समापन के बाद शिव विवाह का आयोजन होगा। यह जानकारी मंदिर समिति के महामंत्री पुरुषोत्तम दास ने दी है।

अघोर पीठ में होगा पार्थिव पूजन
महाशिवरात्रि के दिन अघोर पीठ ट्रांसपोर्ट नगर में विशेष पार्थिव पूजन का आयोजन किया जाएगा। यहां भगवान शिव की पार्थिव प्रतिमा बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी और भोलेनाथ को भांग अर्पित की जाएगी। पीठ प्रमुख अवधूत छबीलेराम ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा व्यवस्था की गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161688