search

गजब! कुरुक्षेत्र में ऑनलाइन मंगवाया बर्गर निकला खराब, शिकायत करने पर लगा 2 लाख का फटका

Chikheang 2025-10-8 23:36:27 views 1272
  ऑनलाइन मंगवाया बर्गर निकला खराब, शिकायत करने पर लगा 2 लाख का फटका।





जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। ऑनलाइन डिलीवरी ऐप से मंगवाया 100 रुपये से भी कम का बर्गर एक उपभोक्ता को दो लाख रुपये से भी ज्यादा में पड़ा। दरअसल खराब बर्गर की शिकायत करने पर सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी को करीब दो लाख रुपये का फटका लग गया। गूगल से कस्टमर केयर नंबर लेकर कॉल करना उनके लिए घाटे का सौदा साबित हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

साइबर ठगों ने उनके तीन बैंक खातों से कुल दो लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित के बेटे ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर सात निवासी मोहन नागपाल ने बताया कि वह हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने 19 सितंबर को एक ऑनलाइन डिलिवरी ऐप से बर्गर आर्डर किया था।



उन्होंने डिलीवरी ब्वाय को पेमेंट यूपीआई के माध्यम से की थी। जब उन्होंने बर्गर चखा तो वह खराब निकला। शिकायत करने के लिए उन्होंने ऐप में टोल-फ्री नंबर ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वहां से उन्हें नंबर नहीं मिल सका।

इसके बाद उन्होंने गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च किया और जो नंबर सामने आया, उस पर कॉल की। कॉल पर दूसरी तरफ से बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को डिलिवरी कंपनी का कर्मचारी बताते हुए रिफंड का आश्वासन दिया। उसने मोहन नागपाल से फोन पर कुछ नंबर दबवाए और बैलेंस चेक करने को कहा।



जैसे ही उन्होंने पिन डाला, उनके तीनों खातों से 95 हजार, 95 हजार व पांच हजार और 19 हजार रुपये कट गए। तीनों अकाउंट में एक ही पिन होने का ठगों ने फायदा उठा लिया। शक होने पर मोहन ने तुरंत मोबाइल बंद किया और बेटे की मदद से साइबर हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168027