search

दिल्ली के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा बढ़ाई गई, बम से उड़ाने की धमकियों और गुमशुदगी के बाद एडवाइजरी जारी

LHC0088 4 hour(s) ago views 211
  

स्कूल से छुट्टी के बाद अभिभावकों बच्चों को लेकर जाते अभिभावक। जागरण



जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। अगर आप स्कूल या बाजार कहीं भी अकेले हैं तो सतर्क रहें, सड़कों पर चलते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें और किसी भी असहज या संदिग्ध स्थिति में शोर मचाकर मदद मांगें। स्कूलों में कुछ इसी तरह के संदेश देकर बच्चों को सतर्क बनाया जा रहा है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों में बच्चों के गायब होने की खबरों और स्कूल में बम की झूठी अफवाहों के बाद दिल्ली के स्कूलों ने एहतियातन सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खासकर पिक एंड ड्राॅप के समय बहुस्तरीय जांच लागू करते हुए स्कूल गेट पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ विजिटर एंट्री नार्म्स और आइडी वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है।

दरअसल, पिछले दिनों से सामने आईं खबरों ने चिंता बढ़ाई है। ऐसे में स्कूलों ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। एपीजे स्कूल साकेत के प्रिंसिपल सुजीत एरिक मसीह बताते हैं कि अभिभावकों और विद्यार्थियों को घबराने के बजाय सतर्क रहने और सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा है।

कक्षाओं में जागरूकता सत्र, रोल प्ले, और नुक्कड़ नाटक के जरिए बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल साकेत की प्रिंसिपल दिव्या भाटिया बताती हैं कि स्कूल में सुरक्षा प्रोटोकाॅल पहले से लागू हैं। छुट्टी के समय ड्यूटी पर मौजूद शिक्षक बसों और वैन तक निगरानी रखते हैं।

अभिभावकों को स्कूल परिसर के अंदर बनाए गए पइंट्स पर ही बच्चों को छोड़ने और ले जाने की इजाजत है। फिलहाल स्कूल में एंट्री के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। बच्चों को सावधान रहने, हमेशा ग्रुप में रहने और सतर्क रहने को जागरूक किया जा रहा है।
एंट्री-एग्जिट पर निगरानी और सीसीटीवी सर्विलांस कड़ी

मॉडर्न पब्लिक स्कूल शालीमार बार्ग की प्रिंसिपल डॉ. अलका कपूर ने बताया कि स्कूलों में सुबह और दोपहर को छुट्टी के समय एंट्री व एग्जिट प्वाइंट पर निगरानी बढ़ाई है और बस, वैन या अभिभावकों के साथ जाने वाले बच्चों को पूरी सतर्कता से भेजा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मौजूदा सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए सावधानी के तौर पर सुरक्षा इंतजाम कड़े किए हैं। बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है और एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर कड़ी चेकिंग के साथ सीसीटीवी सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा मानकों को लेकर अभिभावकों को कई नोटिफिकेशन भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें- \“दिल्ली खालिस्तान बन जाएगा\“, राजधानी में कितने स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159357