search

औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप और विंटर कार्निवल का भव्य आगाज, सेना-आईटीबीपी सहित 17 टीमें ले रही भाग

Chikheang 1 hour(s) ago views 251
  

विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप व विंटर कार्निवल का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज। जागरण



संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली में चार दिवसीय नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप के साथ विंटर कार्निवल का रंगारंग शुभारंभ हो गया। उद्घाटन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड को वैश्विक मानचित्र पर सुदृढ़ पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। इससे होमस्टे और स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा तो मिलेगा ही, क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी।

चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से 17 टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें सेना, आइटीबीपी व सीआरपीएफ की शामिल हैं।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि औली अपनी प्राकृतिक ढलान, ओक-देवदार के जंगल और नंदा देवी व कामेट जैसे हिम शिखरों के दिव्य दृश्यों के कारण देश का प्रमुख विंटर डेस्टिनेशन बन चुका है।

औली की भौगोलिक संरचना और अनुकूल जलवायु इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए आदर्श स्थल बनाती है। उन्होंने कहा कि अब हर साल यहां विंटर कार्निवल का आयोजन जाएगा।

इसी वर्ष सेना के साथ सूर्य देवभूमि चैलेंज का आयोजन भी प्रस्तावित है। इसके तहत हेलंग से उर्गम, रुद्रनाथ व मंडल होते हुए ऊखीमठ तक कुल 91 किमी की ट्रेल का आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा चमोली की नीती घाटी में 31 मई को नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का आयोजन प्रस्तावित है। इसमें रिमखिम से नीतीहोकर मलारी तक 75 किमी अल्ट्रा मैराथन व मलारी से नीती होकर वापस मलारी तक 42 किमी मैराथन आयोजित होगी।

महाराज ने यह भी बताया कि जून 2026 में सेना के साथ बदरीनाथ व माणा में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल के द्वितीय संस्करण के साथ हिमालयन कार रैली का आयोजन भी प्रस्तावित है।

इस मौके पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, जोशीमठ नगर पालिका की अध्यक्ष देवेश्वरी, क्षेत्र पंचायत जोशीमठ के प्रमुख अनूप नेगी, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल, जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार, जीएमवीएन के एमडी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पवार, कार्यकारी अधिकारी बीएल राणा, महाप्रबंधक जीएमवीएन लक्ष्मीराज चौहान, निदेशक वित्त रोमिल चौधरी, एसोसिएशन के सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल, उपनिदेशक अमित लोहनी, उपजिलाधिकारी जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, साहसिक खेल अधिकारी सीमा नौटियाल, क्रीड़ा विशेषज्ञ शीतल, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल आदि उपस्थित रहे।
पांडवाज की प्रस्तुति ने जीता मेहमानों का दिल

कार्निवल के तहत ज्योतिर्मठ पौराणिक लाटा लोक सांस्कृतिक दल की ओर से मां नंदा देवी डोली नृत्य की भव्य प्रस्तुति दी गई। पांडवाज ग्रुप ने भी अपनी प्रस्तुति से देशभर से आए मेहमानों का दिल जीत लिया। स्थानीय कलाकारों व स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी लोक रंग की छटा बिखेरी।

यह भी पढ़ें- औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप कल से, सेना व आईटीबीपी सहित 17 टीमें ले रही हैं भाग  

यह भी पढ़ें- औली नेशनल विंटर गेम्स: महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर की टीमें पहुंचीं, अभ्यास शुरू
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161238