search

UP Board Exam 2026 : दूसरों से तुलना नहीं, अपनी अध्ययन शैली पर भरोसा रखें परीक्षार्थी, बोर्ड सचिव की विद्यार्थियों को सलाह

Chikheang Yesterday 15:56 views 911
  

UP Board Exam 2026 यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह। जागरण



राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Exam 2026 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों की चिंताएं भी बढ़ी हुई हैं। परीक्षा को लेकर मन में जिज्ञासा, संदेह और हल्का भय होना स्वाभाविक है, लेकिन सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम से सफलता सुनिश्चित की जा सकती है।
समय सारिणी बनाकर जो पढ़ा है उसे दोहराएं

UP Board Exam 2026 इसके लिए दूसरों से तुलना करने के बजाय अपनी अध्ययन शैली पर भरोसा रखकर पाठ्यक्रम का दोहराव करने की सलाह यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने छात्र-छात्राओं को दी है। कहा कि पाठ्यक्रम पूर्ण करने के बाद अब परीक्षा अवधि में आवश्यकता है उसे व्यवस्थित ढंग से दोहराने की। विद्यार्थी अपनी क्षमता और दिनचर्या के अनुसार समय सारिणी बनाकर जो पढ़ा है उसे दोहराएं।
माडल प्रश्न पत्रों से भी तैयारी को मजबूती मिल सकती है

UP Board Exam 2026 उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध पाठ्यक्रम और माडल प्रश्न पत्रों से भी तैयारी को मजबूती मिल सकती है। जो पढ़ा है उसे दोहराने के दौरान आने वाली शंकाओं को विषयवार नोटकर विद्यालय के अध्यापकों से समाधान प्राप्त करें। इसके अलावा परिषद द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 1800-180-5310 और 1800-180-5312 पर भी सहायता ली जा सकती है।
इंटरनेट का उपयोग सीमित और उद्देश्यपूर्ण रखें

UP Board Exam 2026 बोर्ड सचिव ने सलाह दी कि इंटरनेट का उपयोग सीमित और उद्देश्यपूर्ण रखें। परिषद के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और दीक्षा एप पर उपलब्ध शैक्षिक सामग्री भी उनकी सफलता में सहायक सिद्ध हो सकती है। परीक्षा के दौरान नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त विश्राम पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।
पढ़ाई के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेना आवश्यक

कहा कि पढ़ाई के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेना आवश्यक है। परीक्षा के तनाव को खुद पर हावी न होने दें। किसी भी मानसिक दबाव की स्थिति में माता-पिता, गुरुजनों से खुलकर बात करें या टेली-मानस सलाह के लिए हेल्पलाइन 14416 व 800-891-4416 पर संपर्क करें। अभिभावक भी विद्यार्थियों को भावनात्मक और मानसिक सहयोग देकर उन्हें अपना श्रेष्ठ प्रयास के लिए प्रेरित करें।

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद HC ने कहा- छात्राओं के लिए मातृत्व अवकाश संबंधी नियम बनाना विश्वविद्यालयों का दायित्व

यह भी पढ़ें- अशोक चक्रधर और वसीम बरेलवी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरा छात्र सम्मेलन में आएंगे, सजेगी सांस्कृतिक संध्या
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161238