search

रील बनाने की सनक में गई जान: दतिया में मालगाड़ी पर चढ़े छात्र की करंट लगने से मौत

deltin33 1 hour(s) ago views 830
  

छात्र की दर्दनाक मौत। (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। दतिया जिले के बसई रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 11वीं कक्षा के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। सोशल मीडिया के लिए रील बनाने की कोशिश में छात्र खड़ी मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ गया और ऊपर से गुजर रही ओएचई लाइन की चपेट में आ गया।

घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान अनिकेत (पुत्र संजीव कुमार) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनिकेत वीडियो बनाने के लिए मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ा था। इसी दौरान वह ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे उसे तेज करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़ा।

आवाज सुनकर रेलवे कर्मचारी और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- दतिया में जमीन के लालच में बेटा बना जल्लाद, पत्थर से सिर कुचलकर मां को उतारा मौत के घाट, डेढ़ साल के मासूम को बिलखता छोड़कर भागा

जीआरपी पुलिस ने बताया कि ओएचई लाइन में अत्यधिक हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित होता है। ऐसे में बिना सीधे संपर्क में आए भी इसकी चपेट में आने का खतरा बना रहता है। रेलवे परिसर में खड़ी ट्रेन या इंजन पर चढ़ना जानलेवा साबित हो सकता है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया के लिए जोखिम भरे स्टंट से बचें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470611