search

महोबा में बाल्टी भर पानी में मिलाया दो पैकेट दूध, सोती मिली शिक्षिका, वीडियो प्रचलित

LHC0088 6 hour(s) ago views 704
  



जागरण संवाददाता, महोबा। यूपी में सख्ती के बावजूद स्कूलों में मिड-डे-मील योजना में लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसे प्राथमिक विद्यालय ढिकवाहा का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि प्रधानाध्यापिका स्कूल में सो रही हैं, जबकि स्कूल में ही एक बाल्टी पानी में दो पैकेट दूध को मिलाकर बच्चों को बांट दिया जा रहा है।

मोनिका की मौजूदगी में एक रसोइया पानी से भरी बाल्टी में दूध के दो पैकेट डालकर उसे घोल रही है और बाद में वही मिश्रण बच्चों को गिलास में परोसा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों के पोषण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और मानकों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से भोजन तैयार किया जाता है। इसी विद्यालय का एक अन्य वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रधानाध्यापिका विद्यालय समय में सोती हुई नजर आ रही हैं।

मामले के तूल पकड़ने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है। बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि प्रधानाध्यापिका को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब तलब किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159199