नई दिल्ली। हर नौकरीपेशा व्यक्ति की सैलरी से कुछ हिस्सा पीएफ खाते में जमा होता है। पीएफ खाते से जुड़ा कोई भी काम करने के लिए आपको यूएएन नंबर की जरूरत पड़ती है। अगर आप यूएएन नंबर भूल गए है तो इसे आसानी से रिकवर किया जा सकता है। आइए इसका पूरा प्रोसेस देख लेते हैं।
How to Recover UAN: ऐसे करें यूएन नंबर को रिकवर
अगर आप अपना यूएएन नंबर रिकवर करना चाहते हैं, तो आपको नीचें बताएं तरीकों को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।
यूएएन नंबर को रिकवर करने के कई तरीके हैं। पहले जानते हैं कि ऑनलाइन किस तरीके से यूएएन नंबर को रिकवर किया जा सकता है।
Find Your UAN Online: ऑनलाइन ऐसे जानें अपना यूएन नंबर
स्टेप 1- सबसे पहले आपको यूएएन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2- इसके बाद important link का ऑप्शन चुनें।
स्टेप 3- यहां आपको know your UAN का ऑप्शन दिखाई देगा।
स्टेप 4- इसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर
Request OTP पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 5- फिर दिए गए ऑप्शन पर ओटीपी नंबर दर्ज करें।
स्टेप 6- इसके बाद Show My UAN Number पर क्लिक करें।
जिसके बाद आपको स्क्रीन पर ही UAN नंबर नजर आ जाएगा।
अगर आप एक ऐसी जगह रहते हैं, जहां इंटरनेट की समस्या है, तो परेशान ना हो। आप
एसएमएस (SMS) के जरिए भी यूएएन नंबर आसानी से पता लगा सकते हैं।
How to Find UAN By SMS: ऐसे करें SMS से UAN नंबर पता
एसएमएस के जरिए भी आसानी से यूएएन नंबर पता लगाया जा सकता है। बस आपको ईपीएफओ (EPFO) द्वारा जारी किया गए नंबर 7738299899 पर EPFOHO UAN ENG लिख कर एसएमएस Send करना होगा। इसके बाद आपको एसएमएस पर ही कुछ वक्त बाद यूएएन नंबर रिसीव हो जाएगा।
ऑनलाइन कैसे निकाले ईपीएफओ से पैसे?
अगर आप ईपीएफओ पोर्टल से ऑनलाइन पैसे निकालना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1- सबसे पहले ईपीएफओ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए।
स्टेप 2- यहां आपको पासवर्ड और यूएएन के जरिए लॉग-इन करना होगा।
स्टेप 3- अब आधार नंबर दर्ज कर, रिजर्स्ड नंबर पर मिलने वाला ओटीपी दर्ज करें।
स्टेप 4- इसके बाद विड्रॉल का रीजन बताकर, फाइनल सबमिट कर दें। |
|