मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं को ईसीआइ पोर्टल के माध्यम से बीएलओ से सीधे संपर्क करने के लिए \“बुक ए काल विद बीएलओ\“ का विकल्प दिया गया था। इसपर मतदाताओं ने कॉल कर वोटर आइकार्ड, बूथों से संबंधित जानकारी समेत अन्य समस्याओं को लेकर कॉल भी की, लेकिन बीएलओ ने इसपर संज्ञान नहीं लिया।
नतीजा राज्य के विभिन्न जिलों में 35,516 काल रिक्वेस्ट अबतक लंबित हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव समाप्त हुए तीन माह से अधिक हो चुका है। ये कॉल चुनाव अवधि में ही मतदाताओं की ओर से की गई थीं। पांच फरवरी को आयोग ने इसकी समीक्षा की। इसमें बड़ी संख्या में काल रिक्वेस्ट लंबित पाने का पता लगा।
इस पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने आपत्ति जताई। उन्होंने सभी संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को इससे अवगत कराया है। लंबित काल रिक्वेस्ट का प्रतिदिन अनुश्रवण करते हुए बीएलओ द्वारा निष्पादन कराने के लिए सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों को निर्देशित करने को कहा है।
साथ ही पोर्टल पर भी निष्पादन के बाद अपडेट रिपोर्ट देने को कहा है ताकि उसपर जो मामले लंबित दिख रहे हैं, उसे शून्य किया जा सके। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए \“बुक ए कॉल विद बीएलओ\“ की शुरुआत की गई थी, लेकिन लंबित मामलों से स्पष्ट है कि शत-प्रतिशत इसका उद्देश्य पूरा नहीं हुआ।
मुजफ्फरपुर में 2722 कॉल रिक्वेस्ट लंबित
आयोग की ओर से सभी जिलों से प्राप्त कॉल, निष्पादन व लंबित मामलों का पूरा ब्योरा भेजा गया है। इसके तहत मुजफ्फरपुर में 2722 काल रिक्वेस्ट लंबित हैं। इसमें मुजफ्फरपुर विधानसभा में ही सबसे अधिक 543 मामले लंबित हैं। इसी प्रकार दरभंगा में 110, गोपालगंज में 817, सिवान में 1409 काल रिक्वेस्ट लंबित हैं।
मुजफ्फरपुर के 11 विस क्षेत्रों में इतने मामले लंबित
विधानसभा क्षेत्र प्राप्त कॉल (कुल) 48 घंटे से अधिक लंबित कुल लंबित कॉल रिक्वेस्ट
बोचहां
539
404
409
मुजफ्फरपुर
1,080
540
543
बरुराज
350
218
220
पारू
431
250
258
साहेबगंज
417
257
258
कांटी
493
271
274
मीनापुर
373
173
175
कुढ़नी
389
187
187
सकरा
379
175
180
औराई
464
160
163
गायघाट
415
53
55
|