search

झारखंड में हाथियों का आतंक, हजारीबाग में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत 5 को कुचला; मौत

Chikheang 3 hour(s) ago views 999
  

हाथियों का हमला



संवाद सूत्र, चुरचू (हजारीबाग)। चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में सोमवार देर रात हाथियों के हमले से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। घटना रात लगभग एक से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, पांच हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस आया। अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। हाथियों ने कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और बाहर निकल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।  
शोर मचाकर हाथियों को भगाने का प्रयास

ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथियों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन झुंड काफी देर तक बस्ती के आसपास डटा रहा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।  

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी गई है तथा ग्रामीणों को रात के समय सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
शीघ्र मुआवजा और स्थायी समाधान की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को शीघ्र मुआवजा और स्थायी समाधान की मांग की है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160837