search

नई दिल्ली में होगा India AI Impact Summit 2026, PM मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें तारीख, जगह और क्या रहेगा खास

deltin55 4 hour(s) ago views 140

               
India AI Impact Summit 2026: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस इवेंट का उद्घाटन करेंगे. एआई समिट में दुनिया भर के AI एक्सपर्ट, रिसर्चर और इंडस्ट्री लीडर हिस्सा लेंगे. इवेंट 16 से 20 फरवरी तक चलेगा और इसमें टेक्नोलॉजी, रिसर्च और इंडस्ट्री के बड़े ऐलान देखने को मिल सकते हैं.



India AI Impact Summit 2026 की आधिकारिक तारीख 16 फरवरी से 20 फरवरी तय की गई है. यह समिट लगातार कई दिनों तक चलेगी ताकि अलग-अलग सेक्टर और थीम पर विस्तृत सत्र आयोजित किए जा सकें. आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम हर दिन सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर शाम 6:00 बजे तक चलेगा. इस दौरान अलग-अलग पैनल चर्चा, प्रेजेंटेशन और टेक्नोलॉजी शोकेस होंगे. अंतरराष्ट्रीय स्तर के वक्ताओं और एक्सपर्ट्स के सेशन भी इसी दौरान होंगे.





इस बार का आयोजन स्थल नई दिल्ली का भारत मंडपम, प्रगति मैदान है, जो देश के सबसे बड़े एग्जिबिशन और कन्वेंशन सेंटर में से एक है. यहां करीब 70,000 वर्ग मीटर से ज्यादा का एग्जिबिशन एरिया उपलब्ध है. इसी वजह से 400 से ज्यादा एग्जिबिटर्स और 7 थीमैटिक पवेलियन लगाने की योजना है. बड़ी संख्या में स्टार्टअप, रिसर्च संस्थान और टेक कंपनियां अपनी AI तकनीक यहां प्रदर्शित करेंगी. इस स्थल का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन Supreme Court Metro Station है, जो ब्लू लाइन पर स्थित है.



        


समिट का मुख्य फोकस AI for social good यानी समाज के हित में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल पर रहेगा. कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की पुष्टि की गई है. इसमें दुनिया भर के AI लीडर, नीति निर्माता और टेक एक्सपर्ट शामिल होंगे. इवेंट के दौरान AI Compendium भी जारी किया जाएगा, जिसमें हेल्थ, एग्रीकल्चर और एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में AI के वास्तविक उपयोग के उदाहरण होंगे. भारतीय और वैश्विक रिसर्च प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन और इंडस्ट्री से जुड़े विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे.



यह कोई सामान्य पब्लिक एग्जिबिशन नहीं बल्कि एक प्रोफेशनल AI समिट है, इसलिए इसके लिए अलग-अलग एक्सेस कैटेगरी बनाई गई हैं. इसके टिकट सामान्य टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं हैं. रजिस्ट्रेशन केवल India AI Impact Summit के आधिकारिक पोर्टल के जरिए किया जा रहा है. इच्छुक प्रतिभागी वेबसाइट पर दिए गए Register Now बटन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 35,000 से ज्यादा लोग रजिस्टर कर चुके हैं.

like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
136908