NTA NCET 2026 Exam Date: यहां पढ़ें पूरी खबर।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल कॉमन एंट्रेस टेस्ट (NCET) के जरिये चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 12 फरवरी से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार सेंट्रल, स्टेट यूनिवर्सिटी, आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित में यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहते हैं। वे उम्मीदवार इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है।
परीक्षा से संबंधित जरूरी दिन
आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को 12 से 14 मार्च, 2026 के बीच फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा 17 अप्रैल, 2026 को आयोजित कराई जाएगी।
परीक्षा फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान भी करना होगा। सामान्य उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 1200 रुपये, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 1000 रुपये, एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 650 रुपये निर्धारित किया गया है।
परीक्षा पैटर्न
यह परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, करंट अफेयर्स, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग और टीचिंग एप्टीट्यूड विषय से सवाल पूछे जाएंगे।
NTA NCET 2026: ऐसे करें स्वयं अप्लाई
एनटीए की ओर से नेशनल कॉमन एंट्रेस टेस्ट में आवेदन प्रक्रिया आज यानी 12 फरवरी से शुरू हो गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर \“NTA NCET 2026\“ रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करें।
- अब अपने हस्ताक्षर, फोटो व शैक्षणिक प्रमाण-पत्र को अपलोड करें।
- इसके बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
यह भी पढ़ें: CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड 12th मैथमेटिक्स सैंपल पेपर, एग्जाम तैयारियों में मिलेगी मदद |