search

यूपी बजट का असर: बरेली में खुलेंगे क्लास 1 से 12वीं तक के शानदार कंपोजिट विद्यालय, प्राइवेट स्कूलों को देंगे मात

Chikheang 1 hour(s) ago views 464
  

कंपोज‍िट व‍िद्यालय



जागरण संवाददाता, बरेली। प्रदेश सरकार की ओर से बजट पेश किए जाने के बाद जिले में प्रस्तावित दो मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण की उम्मीदें तेज हो गई हैं। आधुनिक शैक्षिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन विद्यालयों को इस प्रकार विकसित किया जाएगा कि पहली कक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थियों को एक ही परिसर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

पहला माडल कंपोजिट विद्यालय विकासखंड भोजीपुरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरपुरा परिसर में बनाया जाएगा। वर्तमान में यहां केवल कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होती है, जिससे छोटे और बड़े विद्यार्थियों को अलग-अलग विद्यालयों में जाना पड़ता है। प्रस्तावित परियोजना के तहत इसे पूर्ण रूप से विस्तारित कर कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक संचालित किया जाएगा।

इस विद्यालय का निर्माण 2.319 हेक्टेयर भूमि पर करीब 31 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से होगा। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी निर्माणदायी संस्था यूपी सिडको को दी गई है। दूसरा मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय विकासखंड आलमपुर जाफराबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय राजपुर खुर्द में स्थापित किया जाएगा।

लगभग सात हेक्टेयर क्षेत्रफल में बनने वाले इस विद्यालय पर 25 करोड़ 72 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके निर्माण की जिम्मेदारी यूपीपीसीएल को सौंपी गई है। अधिकारियों ने बताया कि कार्य योजना तैयार कर ली गई है, हालांकि शासन से बजट जारी न होने के कारण अब तक निर्माण शुरू नहीं हो सका था।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. विनीता के अनुसार बजट स्वीकृत होते ही दोनों विद्यालयों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इन संस्थानों के बनने से जिले के हजारों विद्यार्थियों को आधुनिक कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल सुविधाएं और सुरक्षित परिसर जैसी व्यवस्थाएं मिलेंगी।

शिक्षा विभाग का मानना है कि माडल कंपोजिट विद्यालय ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। एक ही परिसर में सभी कक्षाओं की सुविधा मिलने से न केवल विद्यार्थियों की पढ़ाई में निरंतरता आएगी, बल्कि अभिभावकों को भी राहत मिलेगी।

  

यह भी पढ़ें- CM Grid Project: बरेली की सड़कों पर अब नहीं लगेंगे झटके! 81 करोड़ के बजट से बिछेगा जाल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160526