search

बठिंडा में सूटकेस से मिली लाश की शिनाख्त; टैटू ने खोला राज, लिव इन रिश्ते शक के घेरे में, सहेली से मिला सुराग

Chikheang 3 hour(s) ago views 114
  

सूटकेस की जांच करते हुए पुलिस। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा-मलोट नेशनल हाईवे के पास गांव बेहमान दीवाना में लाल रंग के सूटकेस में मिली अधजली युवती की लाश की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान मोगा जिले के बाघा पुराना की रहने वाली 20 से 25 वर्षीय मलिका के रूप में हुई है। पुलिस को उसकी गर्दन के नीचे बने ‘काकू’ नाम के टैटू से पहचान तक पहुंचने में मदद मिली।

जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को कुछ ग्रामीण खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक कुत्ते को लाल रंग का सूटकेस खींचते देखा। शक होने पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस खोलने पर उसमें एक युवती का अधजला शव मिला। शव पर चोट के कई निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से सुनसान स्थान पर फेंका गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- मिशन 2027 पर अकाली दल का बड़ा दांव; सुखबीर बादल लाओ अभियान, वैसाखी तक 40 रैलियां, कादियां से होगी शुरुआत
परिवार ने तोड़े रिश्ते, लिव इन में रहने लगी

जांच के दौरान सामने आया कि मलिका पहले ‘सेम’ नाम के युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। किसी आपराधिक मामले में सेम के जेल जाने के बाद उसने उससे संबंध तोड़ लिए थे। इसके बाद वह ‘काकू’ नामक युवक के साथ बठिंडा में रहने लगी। हालांकि कुछ समय पहले उसने काकू से भी अलगाव कर लिया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हाल के दिनों में वह किसके संपर्क में थी।

मामले में उस समय नया मोड़ आया जब पुलिस ने मृतका के परिवार से संपर्क किया। परिवार ने उससे किसी प्रकार का संबंध न होने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने उसकी एक सहेली से पूछताछ की, जिससे काकू के साथ रहने की जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ हेलीपैड पर हरियाणा और पंजाब के CM की अचानक मुलाकात, दोनों ने एक-दूसरे से मिलाया हाथ; आखिर क्या हुई बात?
पहला साथी जेल में बंद

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मलिका का पहला साथी सेम इस समय बठिंडा जेल में बंद है। ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। डीएसपी हरविंदर सिंह सरा ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

इस हत्याकांड ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। रिश्तों की उलझन और पारिवारिक दूरी ने जांच को और जटिल बना दिया है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान तेज कर दिया है और हर पहलू को बारीकी से खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में क्रास बॉर्डर ड्रग नेटवर्क पकड़ा; 49 करोड़ की हेरोइन जब्त, वर्चुअल नंबर से चल रहा था रैकेट
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160559