search

हिमाचल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं की पहली बार विभाग करेगा निगरानी, शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

cy520520 1 hour(s) ago views 128
  

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में विभाग निगरानी करेगा। प्रतीकात्मक फोटो  



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में इस पर नकल कसने व करवाने वालों की खैर नहीं है। शिकायत मिलने पर विभाग तुरंत कार्रवाई करेगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय पहली बार परीक्षाओं की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। निदेशालय ने इसको लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। परीक्षा में नकल करवाने से संबंधित शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग आशीष कोहली की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए हैं।

स्कूल प्रधानाचार्य की सीसीटीवी की स्थापना, रख-रखाव और संचालन के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी तय की है। स्कूलों को कहा गया है कि वे सीसीटीवी कैमरों के लिए पर्याप्त पावर बैकअप एवं जनरेटर की व्यवस्था करें। इसमें खामी के लिए प्रधानाचार्य जिम्मेदार होगा।

परीक्षा की पूरी अवधि के दौरान निरंतर निगरानी, लाइव स्ट्रीमिंग और निदेशालय एवं हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के साथ रीयल-टाइम डेटा साझा करना अनिवार्य किया गया है। सभी परीक्षाओं की वीडियो रिकार्डिंग सुरक्षित रखने और आवश्यकता पड़ने पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
यह प्रणाली की स्थापित

निदेशालय में केंद्रीकृत रीयल-टाइम मानिटरिंग सिस्टम स्थापित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों की राज्य स्तरीय मानिटरिंग टीमें गठित की गई हैं। इसमें अतिरिक्त निदेशक, उप निदेशक सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। यह परीक्षा केंद्रों की लाइव सीसीटीवी फीड की निगरानी करेंगे। यदि उन्हें लगता है कि कहीं नकल हो रही है तो उड़नदस्ते को इसकी सूचना दी जाएगी। निदेशालय भी इसका संज्ञान लेगा। सभी उप निदेशकों (स्कूल शिक्षा) को निर्देश दिए गए हैं कि वे जनता के लिए शिकायत नंबर अधिसूचित करें और शिकायतों के त्वरित निवारण को सुनिश्चित करें।
यहां कर सकते हैं शिकायत

छात्रों, अभिभावकों एवं आम जनता की सुविधा के लिए निदेशालय ने दो समर्पित हेल्पलाइन नंबर 0177-2807620 एवं 0177-2812484 जारी किए हैं। विभाग की आधिकारिक ई-मेल आईडी eleedu-hp@gov.in पर भी शिकायत की जा सकती है। ये हेल्पलाइन परीक्षा अवधि के दौरान कार्यालय समय में सक्रिय रहेंगी। सभी विद्यालयों एवं जिला कार्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हेल्पलाइन नंबर को जगह जगह प्रदर्शित करें ताकि लोग इस पर शिकायत कर सकें।
पिछले साल पकड़े थे 182 मामले

शिक्षा बोर्ड के अनुसार पिछले वर्ष नकल के 182 मामले पकड़े थे। इसमें 64 10वीं व 118 12वीं कक्षा से संबंधित थे। 10वीं व 12वीं की परीक्षा प्रदेशभर में 2384 परीक्षा केंद्रों में होगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के 133 सीबीएसई स्कूलों में तैनात होंगे 5623 शिक्षक, स्क्रीनिंग टेस्ट 22 मार्च को
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156313