सीआइएसएफ मुख्यालय ने कई अधिकारियों का किया तबादला। (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, बोकारो। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कार्यरत कई अधिकारियों का तबादला उनके वर्तमान इकाई से दूसरी इकाई में किया गया है। स्थानांतरण की सूची में सीनियर कमांडेंट से लेकर डिप्टी कमांडेंट स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इन्हें तत्काल अपने वर्तमान इकाई से विरमित होकर नए इकाई में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
सीआइएसएफ दिल्ली मुख्यालय यह निर्णय अपने विभागीय कार्यप्रणाली को चुस्त दुरूस्त करने के लिया है। बीसीसीएल धनबाद के कमांडेंट आशुतोष चौधरी का तबादला रिजर्व बटालियन रांची में कर दिया गया है।
इसी प्रकार सीनियर कमांडेंट राहुल यादव को ईसीएल शीतलपुर से डीएई कलपक्कम इकाई, सीनियर कमांडेंट जी भवेश कुमार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कोयम्बटूर एयरपोर्ट, सीनियर कमांडेंट विकास सिंह को दिल्ली मेट्रो से डीएएमईएल दिल्ली इकाई, कमांडेंट उपासना को कोयम्बटूर एयरपोर्ट से महिला रिजर्व बटालियन जयपुर, कमांडेंट दीपक कुमार को दिल्ली से रिजर्व बटालियन भिलाई तथा उप कमांडेंट मनोज कुमार को दिल्ली मेट्रो से रेड फोर्ट इकाई में कमांडेंट के रिक्त पद पर भेजा गया है। |
|