search

करनाल में यूके का वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर 10 लाख से अधिक की ठगी, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस

cy520520 5 hour(s) ago views 418
  

यूके का वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर साढ़े 10 लाख रुपये ठगे।



जागरण संवाददाता, करनाल। यूके का वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से साढ़े 10 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित का कहना है कि तय समय पर न तो वीजा मिला और न ही रकम वापस की गई। कई बार शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने से वह परेशान है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। विकास नगर निवासी राजेश राठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह यूके जाना चाहता था। इसी दौरान उसकी बातचीत यूके में रहने वाली भारतीय युवती गुंजन से हुई, जो उसकी पत्नी की क्लासमेट थी।

जान-पहचान बढ़ने के बाद गुंजन ने भरोसा दिलाया कि वह फेमिली वीजा के तहत यूके का वर्क वीजा दिलवा देगी और पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी खुद लेगी। वीजा प्रक्रिया के नाम पर उसने कुल साढ़े 10 लाख रुपये दिए।

इसमें से साढ़े 7 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर किए गए, जबकि 3 लाख रुपये नकद दिए गए। गुंजन ने उसकी पत्नी के नाम पर एक पोस्ट लेटर भेजा, जिस पर उसे शक हुआ कि वह नकली हो सकता है।

गुंजन ने बताया था कि 20 जुलाई 2025 को बायोमेट्रिक करवाई जानी है, लेकिन उस दिन बायोमेट्रिक नहीं हुई। जब इस बारे में पूछा गया तो गुंजन ने कहा कि कंपनी में कुछ दिक्कत आ गई है। गुंजन ने बाद में 5 अगस्त की नई तारीख बताई, लेकिन उस दिन भी वीजा प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। इसके बाद गुंजन ने फोन उठाना बंद कर दिया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156325