search

Pratyush Death Case : प्रत्यूष ने आखिरी बार किससे बातचीत की थी? एलआइयू और पुलिस ने खिलाड़ियों से की पूछताछ

deltin33 2026-2-12 14:26:34 views 1044
  

Pratyush Death Case वालीबाल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Pratyush Death Case वालीबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रत्यूष की संदिग्ध दशा में हुई मौत के बाद बुधवार को कर्नलगंज पुलिस और एलआइयू अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पहुंची। यहां प्रत्यूष के साथ वालीबाल खेलने वाले और हास्टल में रहने वाले दूसरे खिलाड़ियों से घटना के बारे में पूछताछ की। चौकी इंचार्ज कटरा हरेनंद ने उन खिलाड़ियों से सवाल-जवाब किया, जिन्होंने प्रत्यूष को हास्टल में देखा था और अस्पताल पहुंचाया था।
पुलिस कर रही छानबीन

Pratyush Death Case इस दौरान पुलिस को कई जानकारी मिली, जिसके आधार पर छानबीन को आगे बढ़ाया जा रहा है। बुधवार दोपहर एलआइयू की टीम भी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पहुंची और फिर खिलाड़ियों से घटना के बारे में जानकारी ली। हास्टल, मेस और वहां की गतिविधि के बारे में पूछताछ की गई।
रात 11 बजे तक भेजी थी रील

बड़े भाई नितांत ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे तक प्रत्यूष साथी खिलाड़ियों और परिचितों को रील भेजी थी। उसने कुछ लोगों से चैटिंग भी की थी। रात आठ बजे घरवालों से बात हुई थी, लेकिन आखिरी बार किससे बातचीत की थी। यह साफ नहीं है। भाई का यह भी कहना है कि प्रत्यूष के साथ हुई घटना के बारे में गाजीपुर निवासी विनीत ने गांव के प्रिंस को फोन करके बताया था। फिर उसने हमारे पिता को रोते हुए बताया और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी। इस बारे में कोच की ओर से कुछ भी नहीं बताया गया था।

यह भी पढ़ें- Tribute Pratyush : भारतीय टीम की जर्सी पहनकर देश के लिए खेलना प्रत्यूष का सपना था, अब सिर्फ यादें...

यह भी पढ़ें- जूनियर एशिया कप में चयनित वालीबाल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की प्रयागराज में संदिग्ध मौत, कोच और साथी खिलाड़ी स्तब्ध
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131