सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी, जिसके पीछे रची जा रही थी साजिश, नशा और मौत का खौफनाक मंजर। मध्य प्रदेश के देवरी शहर में 22 साल का प्रिंस वाल्मीकि अचानक लापता हो गया। 20 अगस्त को उसकी पत्नी तुलसी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दिन बीतते गए… हफ्ते गुजर गए… और फिर महीने। मामला ठंडा पड़ने लगा। लेकिन परिवार को यकीन था- प्रिंस खुद कहीं नहीं गया, उसके साथ कुछ तो गलत और खौफनाक हुआ है।
छह महीने बाद पुलिस को एक ऐसा सुराग मिला, जिसने सबको सिहरने पर मजबूर कर दिया। आरोपी के घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक की खुदाई की गई। अंदर से जो निकला, वो किसी डरावनी फिल्म से कम नहीं था- एक खोपड़ी और हड्डियों के टुकड़े। शक गहरा गया कि ये अवशेष उसी लापता प्रिंस के हैं।
जांच की सुई जाकर रुकी शोएब नाम के युवक पर। तकनीकी निगरानी और मोबाइल लोकेशन के जरिए पुलिस ने उसे नरसिंहपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में जो कहानी सामने आई, वो और भी खौफनाक थी।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/iaf-to-purchase-of-114-new-rafale-fighter-jets-and-6-p8i-aircraft-approved-by-dac-rajnath-singh-article-2368619.html]IAF की बढ़ेगी ताकत, 114 नए राफेल फाइटर जेट और 6 P8i विमान की खरीद को मिली मंजूरी, DAC ने दिखाई हरी झंडी! अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 2:18 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/himanta-gun-video-row-assam-bjp-takes-action-after-massive-uproar-sacks-man-who-uploaded-controversial-video-article-2368583.html]Himanta Gun Video Row: भारी बवाल के बाद एक्शन में असम BJP, विवादित वीडियो अपलोड करने वाले को नौकरी से निकाला अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 2:05 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/sunjay-kapur-estate-war-days-after-mediation-nudge-priya-kapur-files-rs-20-cr-defamation-suit-against-sister-in-law-article-2368546.html]Sunjay Kapur Case: प्रिया कपूर ने ननद मंधिरा पर ठोका ₹20 करोड़ का मानहानि केस, कम नहीं हो रहा संजय कपूर की विरासत पर छिड़ा घमासान अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 1:53 PM
पुलिस के मुताबिक, तुलसी और शोएब का रिश्ता शादी से पहले से था। सोशल मीडिया पर शुरू हुआ रिश्ता शादी के बाद भी खत्म नहीं हुआ। शादी के कुछ ही दिनों में तुलसी का व्यवहार बदल गया। घर में झगड़े बढ़ने लगे, तो तुलसी और प्रिंस देवरी में उसके मायके आकर रहने लगे।
यहीं से शुरू हुआ धोखे का खेल। शोएब ने प्रिंस से दोस्ती की। धीरे-धीरे उसे नशे की लत लगा दी। बताया जाता है कि खुद शोएब भी स्मैक का आदी था। नशे के असर में वह चोरी-छिपे तुलसी से मिलता रहा।
जब प्रिंस को इस रिश्ते का पता चला, तो हालात बिगड़ गए।
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर हरिराम मंकर के अनुसार, 20 अगस्त की रात शोएब ने पहले प्रिंस को नशा दिया… फिर उसकी हत्या कर दी। लाश को अपने घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में फेंक दिया और ऊपर से कचरा डाल दिया, ताकि किसी को शक न हो।
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। पुलिस का दावा है कि सबूत मिटाने के लिए आरोपी करीब एक महीने तक उस जगह पर नजर रखता रहा। यहां तक कि प्रिंस की लाश को जल्दी से डिस्पोज करने के लिए, वह उस पर पर नमक भी छिड़कता रहा।
हत्या के बाद शोएब और तुलसी गुजरात भाग गए। दोनों के साथ रहने के वीडियो सामने आए, जो प्रिंस के परिवार तक पहुंचे। परिवार का शक यकीन में बदल गया। उन्होंने पुलिस पर दबाव बनाया और आखिरकार तकनीकी सुरागों ने शोएब तक पहुंचा दिया।
कड़ी सुरक्षा में आरोपी को घटनास्थल पर लाया गया। खुदाई हुई… और छह महीने से दफन सच बाहर आ गया। बरामद हड्डियों को DNA टेस्ट के लिए भेजा गया है।
प्रिंस के भाई का कहना है, “हमें शुरू से यकीन था कि वह यूं ही गायब नहीं हो सकता। हमने कभी हार नहीं मानी।”
जिला पुलिस अधीक्षक (SP) ने कहा कि पूछताछ जारी है और यह भी जांच हो रही है कि क्या इस साजिश में और लोग शामिल थे। दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
सागर जिले में इस खौफनाक खुलासे ने सनसनी फैला दी है। छह महीने तक जो राज जमीन के नीचे सड़ता रहा, लेकिन कानून के लंबे हाथ सच्चाई को ढूंढ लाए।
Hindu Shivbhawani Sena Posters: \“जहां मिलेंगे बाबू शोना, तोड़ देंगे कोना कोना\“: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले लगाए गए धमकी भरे पोस्टर |
|