search

VIDEO: कोचिंग के बाहर 5 सहेलियों ने हिंदू छात्रा को पहना दिया बुर्का, मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप

Chikheang 2026-1-24 14:28:12 views 912
  



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। बिलारी क्षेत्र में कोचिंग के बाहर हिंदू छात्रा को उसकी सहेलियों ने बुर्का पहनवा दिया। छात्रा पर मतांतरण करने का दबाव बनाया। अपने धर्म की विशेषता बताई। छात्रा का बुर्का पहनते वीडियो प्रसारित होने के बाद हिंदू संगठन हरकत में आए और हंगामा किया। पुलिस ने छात्रा के भाई के शिकायती पत्र पर नाबालिग आरोपित पांच छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

बिलारी के मुहल्ला अब्दुल्ला दक्षिणी निवासी देवेश ने बिलारी पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बहन बिलारी के इंटर कालेज में इंटर की छात्रा है। साथ ही बहन शाहुकुंज कालोनी में कोचिंग के लिए भी जाती है। उसके साथ में ही उसकी कक्षा में पढ़ने वाली पांच छात्राएं भी कोचिंग करती है।


मुरादाबाद में “दि केरला स्टोरी“ रिपीट होते बची..
ये सीसीटीवी फुटेज देखकर मुझे “दि केरला स्टोरी“ का वो सीन याद आ गया जब मुसलमान लड़कियां तीन हिंदू लड़कियों को फुसलाकर अपनी सहेली बनाती हैं.. उन्हें बुर्का पहनना सिखाती हैं.. और फिर हिंदू लड़कियों का माइंड वाश कर देती हैं..
मुस्लिम… pic.twitter.com/aKy8dAwPgb — Vivek K. Tripathi (@meevkt) January 23, 2026


पांचों छात्राएं साजिश के साथ बहन का मतांतरण कराने का प्रयास कर रही है। इतना ही नहीं वह अपने धर्म की विशेषता बताते हुए कई बार बुर्का भी पहनाया है। इसकी जानकारी एक वीडियो प्रसारित होने के बाद हुई।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि एक छात्रा का पिछले दिनों बुर्का पहनते हुए वीडियो प्रसारित हुआ था। उस मामले में शिकायती पत्र मिला है। शिकायती पत्र के आधार पर पांच छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपित छात्राएं नाबालिग है। पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169187