search

Judicial Officer Transfer in UP : बड़े पैमाने पर न्यायिक अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदले, इलाहाबाद HC प्रशासन ने किया फेरबदल

deltin33 2026-1-23 20:56:27 views 1137
  

Judicial Officer Transfer in UP इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के 550 से अधिक न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।



विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। Judicial Officer Transfer in UP इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने प्रदेश में न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। कुछ वर्तमान पदस्थापना वाले जिले में ही नया दायित्व संभालेंगे जबकि कुछ का गैर जिलों में स्थानांतरण हुआ है। महानिबंधक मनजीत सिंह शयोराण की तरफ से यह अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। कुल 550 से ज्यादा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है।

Judicial Officer Transfer in UP नवज्योति, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन), यहीं सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) बनाई गईं हैं। अर्पित राज, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन), प्रतापगढ़ में ही सिविल न्यायाधीश होंगे। वह संकल्प पांडे की जगह महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों की सुनवाई करेंगे। सृष्टि शुक्ला अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन), प्रतापगढ़ से सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन), चित्रकूट पद पर स्थानांतरित की गई हैं।

Judicial Officer Transfer in UP शांतनु सिंह, अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन)प्रतापगढ़ में ही न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी होंगे। संकल्प पांडे, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) (फास्ट ट्रैक कोर्ट), प्रतापगढ़ यही अपर सिविल जज (जूनियर डिविजन) होंगे। प्रयागराज में संदीप सिंह (द्वितीय) न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी को अभिषेक शर्मा के स्थान पर अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) नियुक्त किया गया है।

Judicial Officer Transfer in UP हेमलता, न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी प्रयागराज में ही अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) होंगी। सुश्री शिखा चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी प्रयागराज में सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) (पश्चिम) नियुक्त की गई हैं। सुश्री प्रियंवदा प्रियदर्शिनी सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) प्रयागराज में ही सुश्री शिखा चौधरी के स्थान पर नियुक्त की गई हैं।

दिग्विजय सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) सुश्री प्रियंवदा प्रियदर्शिनी सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की जगह लेंगे। नियुक्ति की गई है। अभिषेक शर्मा, अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) दिग्विजय सिंह के स्थान पर यहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बनाए गए हैं। प्रयागराज में ही सुश्री अन्नू अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) संदीप सिंह (द्वितीय) की जगह लेंगी।

सुश्री चारू नंद अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रयागराज में हेमलता के स्थान पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के स्थान पर नियुक्त की गई हैं। सुल्तानपुर से आस्था मिश्रा, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) को पदोन्नत कर कौशांबी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सचिव (पूर्णकालिक) बनाया गया है। अर्पिता यादव, सिविल जज (वरिष्ठ डिवीजन) (फास्ट ट्रैक कोर्ट) कौशांबी को यहीं सौम्या गिरि के स्थान पर सिविल जज (वरिष्ठ डिवीजन) नियुक्त किया गया है।

सौम्या गिरि, सिविल जज (वरिष्ठ डिवीजन)दीपक कुमार जायसवाल के स्थान पर कौशांबी में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट होंगी। उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के आर्थिक अपराधों से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए भी प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। दीपक कुमार जायसवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आदित्य सिंह के स्थान पर चंदौसी स्थित संभल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478009