search

वीबी जीरामजी योजना के खिलाफ सभी ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव पारित होगा; कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संघर्ष को ले मंथन

Chikheang 2026-1-23 18:56:19 views 1030
  

कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संघर्ष को लेकर विस्तृत मंथन किया।



राज्य ब्यूरो,रांची। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों, पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार तथा मनरेगा बचाओ संघर्ष को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।

इस दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार, प्रभारी आशिका कुजूर एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं मनरेगा वाच के संयोजक जेम्स हेरेंज ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने की। उन्होंने पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम को पंचायत स्तर तक ले जाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक मनरेगा मजदूरों के साथ मिलकर जाब की मांग करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का अधिकार सुरक्षित रह सके।

उन्होंने कहा कि वी बी ग्राम जी योजना के चलते मजदूरों को नुकसान हो रहा है, उससे ग्रामीण मजदूरों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है।
बैठक के दौरान मनरेगा वाच के संयोजक जेम्स हेरेंज ने मनरेगा और वीबी ग्राम के बीच के अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि मनरेगा एक कानूनी अधिकार है, जबकि वैकल्पिक योजनाओं के नाम पर इसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा देश में मजदूरों के हितों को खत्म करने की साजिश मनरेगा के योजना के प्रविधानों को खत्म कर मारा जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष शांतनु मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अंजनी रंजन, मुकेश चंदेल, सत्यम सिंह, अमित झा, मुदस्सर खान, संदीप गुप्ता, मैतेश यादव, दिलीप तिर्की, अनामिका सरकार सहित अनेक प्रदेश, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169125