search

गोरखपुर में प्रेमजाल में फंसी युवती प्रेमी संग फरार, जेवर और एटीएम से निकाले 50 हजार

deltin33 2026-1-23 09:56:36 views 1198
  

चिलुआताल थाने में मां ने दी तहरीर, 50 हजार रुपये निकालने का आरोप। सांकेतिक तस्वीर  



संवाद सूत्र, जंगल कौड़िया। युवती को प्रेमजाल में फंसाकर युवक लेकर फरार हो गया। घर से जाते समय युवती ने जेवर, इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड भी ले गई।

आरोप है कि एटीएम 50 हजार रुपये भी निकाले गए। खोजबीन के बाद युवती की मां ने चिलुआताल थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सहजनवा के शिवा गिरी पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जनवरी की दोपहर दो बजे उनकी 22 वर्षीय बेटी को आरोपित शिवा गिरि प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया। घर से जाते समय उनकी पुत्री बिना नंबर की स्कूटी, फोन, सोने के जेवरात जिनमें झुमका, मंगलसूत्र और अंगूठी शामिल हैं, तथा चांदी की पाजेब समेत अन्य सामान साथ लेते गई।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में मतांतरण की सूचना पर हड़कंप, जांच में निकला फर्जी

इसके अलावा पांच हजार रुपये नकद और एसबीआई का एटीएम कार्ड भी ले गई। महिला ने बताया कि घर से जाने के बाद एटीएम कार्ड से पांच बार में कुल 50 हजार रुपये की निकासी की गई है। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि अपहरण सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित और युवती की तलाश चल रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478009