search

सहरसा : होमगार्ड कैंप में भोजपुरी द्विअर्थी गानों पर महिला जवानों ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Chikheang 2026-1-22 19:56:45 views 1068
  

सहरसा के बरियाही स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण कैंप में जवानों ने किया डांस



जागरण संवाददाता, सहरसा। सहरसा जिले के बरियाही स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण कैंप में भोजपुरी गाने पर ठुमका लगाना इंस्ट्रेक्टर एवं महिला कैटेड्स को महंगा पड़ा। इसको लेकर होमगार्ड कमांडेंट संजीव कुमार ने कार्रवाई करते हुए अनुशासनहीनता को लेकर दो इंस्ट्रेक्टर (आर्मी सूबेदार) को संस्थान से वापस कर दिया गया। वहीं वीडियो में दिख रही महिला कैडेट्स से स्पष्टीकरण पूछा गया है।

  • -पीओपी के बाद महिला कैडेट्स और ट्रेनर ने लगाया था ठुमका
  • -दो आर्मी सूबेदार इंस्ट्रेक्टर को प्रशिक्षण संस्थान से किया गया वापस
  • -वीडियो में दिख रही महिला कैडेट्स से कमांडेंट ने पूछा स्पष्टीकरण

महिला कैडेट्स का भोजपुरी संगीत पर डांस करते वीडियो वायरल हो रहा है

बताते चलें कि होमगार्ड प्रशिक्षण कैंप में पासिंग आउट पैरेड (पीओपी) के बाद महिला कैडेट्स का भोजपुरी संगीत पर डांस करते वीडियो वायरल हो रहा है। पीओपी के बाद महिला जवान खुशी में भोजपुरी गाने पर सामूहिक रूप से डांस कर रही थी। महिला पुलिसकर्मियों को ठुमका लगाते देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने उस महिला पुलिसकर्मियों के डांस करने का वीडियो बनाया। इसके बाद से यह वीडियो लगातार वायरल होने लगा।
मारब सिक्सर के छह गोली

भोजपुरी गाने में मारब सिक्सर के छह गोली छाती में रे, राइफल से ठोंकाई खूंटा जैसे गाना पर महिला पुलिसकर्मी जमकर डांस कर वीडियो बना रही थी जिसमें दो इंस्ट्रेक्टर भी शामिल थी। दरअसल कटिहार जिला के 179 महिला गृहरक्षक का पासिंग आउट परेड समाप्त हुआ था। इसके बाद खुशी में वहां रखे साउंड बाक्स पर भोजपुरी संगीत बजाकर कैडेट्स और इंस्ट्रक्टर डांस करने लगे थे।

  
सभी मस्ती में दिखे

भोजपुरी गाने जिस समय बजाया जा रहा था, उस समय सभी खुश होकर थिरक रहे थे। सभी ने खुब मस्ती की। जब वीडियो वायरल हो गया तब जाकर सभी का होश ठिकाने लगा। अब कार्रवाई की सूचना ने सभी को परेशान कर दिया है। स्पष्टीकरण पूछा गया है। जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169102