search

75 लाख से बनेगी शीलमपुर की पक्की सड़क, बरसात में कीचड़ और जलभराव से मिलेगी लोगों को राहत

Chikheang 2026-1-21 15:27:09 views 656
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, एटा। विधानसभा क्षेत्र सदर एवं विकास खंड सकीट के अंतर्गत आने वाले गांव शीलमपुर के ग्रामीणों की परेशानी दूर हाेने जा रही है। गांव को जोड़ने वाली लगभग एक किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क अब पक्की होगी। वर्षों से यह मार्ग कच्चा होने के कारण वर्षा के दिनों में ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ था। कीचड़ और जलभराव के चलते आवागमन बाधित हो जाता था, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों, किसानों और मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
लंबे समय से कच्ची सड़क से गुजरने का मजबूर होते थे ग्रामीण

ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक की पहल पर इस सड़क के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव के अनुसार करीब 75 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की तैयारी है। सड़क के बन जाने से शीलमपुर गांव का संपर्क आसपास के गांवों और मुख्य मार्गों से सुगम हो जाएगा। खेती-किसानी, दैनिक जरूरतों की पूर्ति और आपात स्थिति में आवागमन बड़ी चुनौती बन जाता था।
सदर विधायक की पहल पर पीडब्ल्यूडी ने की है पहल

पक्की सड़क बनने से न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि गांव के विकास को भी नई गति मिलेगी। सड़क बनने से बच्चों की पढ़ाई, किसानों की उपज के परिवहन और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में काफी सुधार होगा।
अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ललित कुमार अग्रवाल ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर आवश्यक प्रक्रिया तेजी से पूरी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा और शीलमपुर के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168978