search

गर्लफ्रेंड से नाराजगी के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान, कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

LHC0088 2026-1-21 01:26:16 views 1268
  

शाहबाद डेरी इलाके में गर्लफ्रेंड से नाराज शख्स ने किया सुसाइड।



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। शाहबाद डेरी इलाके में सोमवार की रात अपनी महिला दोस्त से किसी बात को लेकर हुई नाराजगी के बाद युवक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को मौके पर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शाहबाद डेरी पुलिस को सोमवार रात शाहबाद डेरी स्थित न्यू ए ब्लाक स्थित घर में 18 वर्षीय विवेक द्वारा पंखे से फांसी लगाने की पीसीआर काल मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिवार ने बताया विवेक इलाके में रहने वाली एक लडक़ी से प्यार करता था। हाल ही में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद उसने फांसी लगा ली।

भाई नितिन ने बताया कि रात को मां का फोन आया था कि घर पर विवेक नहीं है। इलाके में काफी जगह पर देखा। मगर वो नहीं मिला। रिश्तेदार मनमोहन ने बताया कि विवेक के माता पिता को दोनों के संबंध के बारे में पता चला था। एक दिन उसके माता पिता लडक़ी के घर पर भी बातचीत करने गए थे।

पीड़ित परिवार ने बताया कि विवेक एक युवती से कई वर्षों से प्यार करता था। मगर अब दोनों में किसी बात को लेकर विवाद होने लगी थी। आरोप है कि जिसके बाद विवेक ने यह कदम उठाया। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस मृतक के परिवार की ओर से लगाए गए आरोपितों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- शालीमार बाग में टूरिस्ट बस में लगी आग, समय रहते ड्राइवर और हेल्पर ने बाहर निकल बचाई जान
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166833