search

Train Alert: कासगंज और लखनऊ तक बढ़ेंगी ये 2 ट्रेनें, जानें टाइमिंग को लेकर क्या है ताजा अपडेट

LHC0088 2026-1-21 01:26:15 views 1231
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, बरेली। दिल्ली के लिए सुबह जाने वाली इंटरसिटी और आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेनों का विस्तार किया जाना है। इससे इनकी समय सारिणी में बदलाव हो सकता है। यात्रियों का कहना है कि दिल्ली के लिए ये ट्रेनें बेहद महत्वपूर्ण हैँ। अगर इनके समय बदल गए तो दैनिक यात्रियों को भी काफी दिक्कत होगी।

इसलिए इन गाड़ियों का समय न बदले, अधिकारियों की ओर से रेलवे बोर्ड से इसकी पैरवी की जा रही है।बरेली से चलाने वाले दो ट्रेनों का रूट विस्तार करने का प्रस्ताव था, जिसे रेल मंत्रालय से स्वीकृति मिल गई है। पहले आला हजरत एक्सप्रेस को लखनऊ रेल मंडल से संचालित करने को हरी झंडी दी गई।

इसके बाद बरेली–इंटरसिटी एक्सप्रेस को कासगंज से संचालित किया जाएगा। यह ट्रेन कासगंज से बदायूं, उझानी, रामगंगा होते हुए बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यहीं से दिल्ली को जाएगी। रेल मंत्रालय की स्वीकृति के बाद प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड भेजा गया है। वहां से स्वीकृति के बाद बरेली–इंटरसिटी एक्सप्रेस कासगंज से संचालित होगी।

आला हजरत एक्सप्रेस को लखनऊ से वाया सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, इज्जतनगर से बरेली जंक्शन को चलाने का प्रस्ताव रेल बोर्ड में भेजा गया है। संभावना जनवरी के अंतिम सप्ताह में बोर्ड से स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे उत्तर रेलवे की इन दोनों ट्रेनों का संचालन करेगा। इसकी समय सारिणी जारी होनी बाकी है।

यात्रियों का कहना है कि ये दोनों ही ट्रेन बरेली से दिल्ली जाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बता दें कि इंटरसिटी ट्रेन यहां से सुबह 5:55 बजे जाती है, जबकि आला हजरत का समय सुबह 6:35 बजे रवाना होती है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद आदित्य गुप्ता ने बताया कि इन दोनों के ट्रेन के समय में कोई बदलाव न हो, इसलिए रेलवे बोर्ड से पैरवी की जा रही है।




यह भी पढ़ें- UP Roadways: दिल्ली और नैनीताल जाने वालों की राह होगी आसान, इज्जतनगर बस अड्डे पर आई बड़ी अपडेट
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166821