search

मुरादाबाद में 27 साल चला मुकदमा, आर्म्स एक्ट के दोषी को कोर्ट ने सुनाई छह वर्ष की सजा

Chikheang 2026-1-20 23:26:31 views 1249
  



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। आर्म्स एक्ट के 29 साल पुराने मामले में अदालत ने श्याम बाबू को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।

यह मामला 27 साल तक चला और दोषी को कोर्ट ने छह साल एक माह की सजा सुनाई है। पुलिस ने साल 1997 में दोषी को बंदूक और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था।

कोतवाली पुलिस ने सात जुलाई 1997 में पारकर रोड से कोतवाली क्षेत्र के वाल्मीकी बस्ती निवासी श्याम बाबू को गिरफ्तार किया था। आरोपित के पास से बंदूक और कारतूस बरामद हुए थे।

दारोगा सीके मिश्रा ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले की सुनवाई एसीजे/ एसडी/ न्यू कोर्ट- 01 की अदालत में चली। अदालत ने सोमवार को इस मामले में श्याम बाबू को दोषी करार देते हुए छह साल, एक माह और 21 दिन की सजा सुनाई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168963