search

सिद्धार्थनगर में हाथ देकर वाहन रोका, मनबढ़ों ने चालक की पीटकर किया घायल

cy520520 2026-1-20 14:27:24 views 951
  

हाथ देकर पहले वाहन रोका फिर चालक को पीट दिया।



जागरण संवाददाता, बांसी। रात में अपने घर जा रहे एक चालक की उसके वाहन को रोक कर कुछ मनबढ़ों ने पिटाई कर दिया। हाथ पहने पंच से उसके सिर कई जगह वार करने से वह लहूलुहान हो गिर गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाई। घटना नगर के मंगलबाजार मोड़ के पास सोमवार की रात घटित हुई।

बांसी कोतवाली के ग्राम पठनपुरवा निवासी अफजल टैक्सी चालक हैं। वह रात में बांसी से अपने घर वाहन के साथ जा रहे। मंगलबाजार मोड़ के पास सड़क पर खडे़ चार लोगों ने उनके वाहन को हाथ दिया। वह सवारी समझ कर अपने वाहन को रोक दिए और पूछा कहां जाना है।

इस पर एक ने अपशब्द बोलते हुए कहा कि जहां कहें वहां लेकर चलो। इसपर अफजल ने जब विरोध किया तो सभी उसे वाहन से बाहर खींच लिए और मारने लगे। अफजल के अनुसार सभी अपने हाथ में लोहे का पंच लिए हुए थे।

सिर कई जगह उनका फट गया। खून से लथपथ हो जमीन पर जब गिर गए तो हमलावर भाग गए। बताया जाता है सभी हमलावर रामगढ मोहल्ले के थे।

कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि घायल का दवा उपचार रात में कराया गया है। उसके द्वारा दी गई तहरीर पर हमलावरों की तलाश व जांच पड़ताल की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164426