search

जबलपुर में बेकाबू कार की चपेट में आई तीन और महिला श्रमिकों की मौत, मृतकों का आंकड़ा पांच तक पहुंचा, स्वजन ने किया चक्काजाम

deltin33 2026-1-19 19:57:54 views 671
  

मृतकों के स्वजन का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतर लगाया जाम।  



डिजिटल डेस्क, जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र में एकता चौक के पास रविवार दोपहर एक बेकाबू कार ने सड़क पर बने डिवाइडर की सफाई में लगे 14 श्रमिकों को रौंद दिया था। इस हादसे में तीन और महिला श्रमिकों की रविवार देर रात मौत हो गई। इस तरह से मृतकों का आंकड़ा पांच तक पहुंच गया है। वहीं नौ घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हताहत सभी श्रमिक मंडला जिले के रहने वाले हैं।

दुर्घटना जबलपुर-बरेला मार्ग स्थित एकता चौक पर हुई थी। घटना के समय श्रमिक रोड डिवाइडर की रेलिंग लगाने का काम करके भोजन कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद अज्ञात कार चालक फरार हो गया। पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

  

दुघर्टना के बाद दो महिला श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चैनवती (35) और लच्छो बाई (38) के रूप में हुई। वहीं रविवार की देररात हादसे में घायल तीन अन्य महिला श्रमिकों ने भी दम तोड़ दिया। इनके नाम गोमती बाई (40), कृष्णा बाई (41) और वर्षा बाई (39) हैं। इसके साथ ही दुर्घटना में मृतकों की कुल संख्या पांच हो गई है।

सभी मृतक के शव पोस्टमार्टम के बाद मंडला जिले से आए उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। घटना से नाराज मृतक के स्वजन और साथी श्रमिकों ने दुर्घटना स्थल पर प्रदर्शन किया। सव लेकर गांव लौटते समय बरेला रोड पर दुर्घटना स्थल पर रुके। सड़क पर शवों को रख धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें- MP में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत... स्वास्थ्य बीमा योजना तैयार, 35 लाख तक मिलेगा कैशलेस उपचार, बजट में घोषणा संभव

इससे जबलपुर-बरेला मार्ग पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की पंक्ति लग गई। प्रदर्शन करीब चार घंटे तक जारी रहा। प्रदर्शनकारी मृतकों के स्वजन के लिए 25-25 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों की समझाइश और आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और शवों को लेकर रवाना हो गए।

इधर पुलिस ने श्रमिकों को टक्कर मारने वाली कार की पहचान कर ली है। कार स्वामी दीपक सोनी को हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ में बताया कि घटना के समय कार को मझौली निवासी लखन सोनी चल रहा था। उसकी तलाश की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477805