search

क्रिकेटर रिंकू सिंह की AI वीडियो पर विवाद, करणी सेना ने दर्ज कराई शिकायत

Chikheang 2026-1-19 13:27:55 views 1255
  

रिंकू सिंह।



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य क्रिकेटर रिंकू सिंह की ओर से इंटरनेट मीडिया पर की पोस्ट को लेकर विवाद शुरु हो गया है। करणी सेना के पदाधिकारियों ने सासनी गेट थाने में तहरीर देकर रिंकू सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रिंकू सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर देवी-देवताओं की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बनाई वीडियो पोस्ट की है। इसमें दिखाया गया है कि रिंकू सिंह मैदान पर लगातार छक्के मारते जा रहे हैं।

उस पर लिखकर आ रहा है कि तुमको सफलता किसने दिलाई? उसके जवाब में ये वीडियो दिखाया जाता है कि इन्होंने (भगवान ने) सफलता दिलाई है। उसमें हनुमान जी काला चश्मा लगाकर कार चलाते दिखाए गए, उनके बराबर में भगवान शिव काला चश्मा लगाए बैठे व पीछे अन्य भगवान काला चश्मा पहने दिखाए गए हैं।
करणी सेना ने थाने में दी तहरीर

करणी सेना जिलाध्यक्ष सुमित तोमर ने थाने में दी तहरीर में कहा कि रिंकू सिंह की ओर से एक पोस्ट प्रसारित हो रही है। जिसमें एक गाड़ी में कुछ हिंदू देवताओं को काला चश्मा लगाकर अंग्रेजी गाना बजाते हुए एआई से दिखाया गया है। इससे जनभावनाएं आहत हो रही हैं। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है, इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168859