search

शिमला: कसुम्पटी को तहसील बनाने की तैयारी, 17 पटवार सर्किल और चार फील्ड कानूनगो सर्किल होंगे शामिल

LHC0088 2026-1-19 13:27:56 views 1104
  

जिला शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप। जागरण आर्काइव  



जागरण टीम, शिमला। जिला शिमला प्रशासन ने कसुम्पटी को नई तहसील बनाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेज दिया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि कसुम्पटी में नई तहसील बनाना आवश्यक है। इस दिशा में प्रदेश सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। शिमला ग्रामीण के तहत आने वाले कसुम्पटी के तहत पटवार सर्किल के अलावा चार नए पटवार सर्किल बनाए जाएंगे और दो फील्ड कानूनगो सर्किल होंगे।
इस कारण लिया गया फैसला

उपायुक्त ने कहा कि शिमला ग्रामीण के तहत अभी 32 पटवार सर्किल हैं और इनके तहत काफी भौगोलिक क्षेत्र हैं। तीन विधानसभा क्षेत्र कसुम्पटी, शिमला ग्रामीण और शिमला शहरी का काफी हिस्सा आता है। ऐसे में शिमला शहर के आसपास भारी जनसंख्या, राजस्व मामलों की बढ़ती संख्या, कोर्ट मामले, फील्ड वेरिफिकेशन आदि के कारण काफी दिक्कतें पेश आती है।
91,924 जनसंख्या कवर होगी नई तहसील में

अनुपम कश्यप ने कहा कि नए प्रस्ताव के अनुसार 17 पटवार सर्किल और चार फील्ड कानूनगो सर्किल होंगे। इसके तहत कुल 17,032.29 हेक्टेयर भूमि होगी और 86983 कुल खसरा नंबर होंगे तथा 12,080 खतौनी नंबर होंगे। इसके साथ ही इस तहसील के तहत 91924 जनसंख्या को कवर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस में गरमाई सियासत, बयानबाजी के बाद विक्रमादित्य के समर्थन में होलीलॉज पहुंचे समर्थक; प्रतिभा ने भी दी प्रतिक्रिया


83 सरकारी स्कूल आएंगे अधीन

उन्होंने कहा कि चार नए पटवार सर्किल चमियाणा, रझाना, डूम्मी और जनोल बनाए जाएंगे। इसके साथ ही दो फील्ड कानूनगो में कसुम्पटी/चमियाणा और शोघी में प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि इस नई तहसील के अधीन 83 सरकारी स्कूल, 21 पोस्ट आफिस, 27 बैंक ब्रांच और विभिन्न सरकारी कार्यालय आएंगे।

यह भी पढ़ें: धर्मशाला: 132 करोड़ रुपये से बन रहे यूनिटी माल का कार्य लटका, केंद्र सरकार ने क्यों रोकी दूसरी किस्त?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166687