search

रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड हाईवे पर जनरल स्टोर में लगी भीषण आग...दो गाड़ियां भी जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

cy520520 2026-1-19 10:26:57 views 913
  

जनरल स्टोर में लगी भीषण आग



जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के चंद्रापुरी क्षेत्र से सटे गबनीगांव में रविवार की रात्रि को एक जनरल स्टोर में आग लगने से हड़कंप मच गया।

गबनीगांव स्थित नेगी जनरल स्टोर/होटल में अचानक आग भड़क उठी। यह स्थान गौरीकुंड हाइवे पर चंद्रापुरी से लगभग तीन से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

  

आग की चपेट में दुकान के साथ-साथ वहां खड़े दो वाहन भी आ गए, जिससे उन्हें भारी नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

प्रशासन और दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को फैलने से रोका जा सका। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164304