search

उन्नाव में दिल दहला देने वाली घटना: 11 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या के बाद शव खेत में फेंका, इलाके में तनाव

LHC0088 2026-1-19 09:26:40 views 1041
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, उन्नाव। बिहार क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 11 वर्षीय बालक की गला दबाकर हत्या के बाद शव को गांव से करीब 600 मीटर दूर सरसों के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों ने कुकर्म के बाद हत्या का अंदेशा जताया है।  

ग्रामीणों के अनुसार 11 वर्षीय बालक रविवार शाम पांच बजे चौराहे के पास खेल रहा था। रात तक वह घर नहीं पहुंचा। स्वजन ने कई घंटे तक खोजबीन की। पता चला कि गांव का जयकुश उर्फ शैलेश बालक के साथ खेत में देखा गया था।

स्वजन ने जब उससे पूछताछ की तो उसने लापता बालक के बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया। इसके बाद देर रात पिता थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी।

गांव पहुंची पुलिस ने जयकुश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बालक का शव सरसों के खेत में पड़ा होने की जानकारी दी। पुलिस ने देर रात शव बरामद कर लिया।

स्वजन व ग्रामीणों ने कुकर्म के बाद बालक की हत्या का अंदेशा जताया है। रात में ही एसपी जयप्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- झांसी में बेकाबू डंपर का कहर! टोल प्लाजा पर 2 कारों को रौंदते हुए टोलकर्मी को घसीटा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166670