search

मैसूर के करोड़ों के आभूषण लूट में दरभंगा का बदमाश भी था शामिल, गिरफ्तार

Chikheang 2026-1-18 22:56:43 views 683
  

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



जागरण संवाददाता, दरभंगा। कर्नाटक के मैसूर स्थित हुनसूर शहर के स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स शो-रूम में दस करोड़ की सोने और हीरे के जेवर लूट में दरभंगा का भी एक शातिर शामिल था। हायाघाट थानाक्षेत्र के खरारी गांव से स्थानीय निवासी छोटू सिंह की गिरफ्तारी से यह मामला सामने आया है।

कर्नाटक पुलिस के साथ पटना और भागलपुर की एसटीएफ की टीम एक साथ उसके घर पर छापेमारी की। जहां गहरी नींद में सो रहे छोटू को दबोच लिया गया। हालांकि, तलाशी के क्रम में उसके घर से मंगलसूत्र सहित कुछ जेवरात और मोबाइल को जब्त किया गया है।

वारदात दौरान सीसी कैमरे के फुटेज में जिन बदमाशों की तस्वीर कैद हुई थी, उसमें एक का चेहरा छोटू के रूप में सत्यापन हुआ है। हालांकि, छोटू की पत्नी ज्योतिमाला ने बताया कि उसके पति दिल्ली में टेंपो चलाते हैं। उन्हें फंसा दिया गया है।

छोटू की गिरफ्तारी से पहले टीम भागलपुर के बिहपुर थाना क्षेत्र केहरियो निवासी शातिर बदमाश पंकज सिंह को गिरफ्तार की थी। उसके निशानदेही पर ही छोटू तक पुलिस पहुंच पाई। पंकज 11 मार्च 2023 को लत्तीपुर के पशुपालक सूरज यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह 25 हजार का ईनामी भी रह चुका है।

वह अपने घर के छत पर नकली स्कार्पियो का माडल तैयार कर बेचने के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है। उधर, हायाघाट थानाध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित छोटू सिंह के खिलाफ उनके थाने में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

उसे कर्नाटक पुलिस अपने साथ ले गई है। बता दें कि 28 दिसंबर 2025 को दोपहर दो बजे पांच बदमाश दो बाइक से वारदात देने के लिए पहुंचे थे। दुकान में घुसकर कर्मियों और ग्राहकों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया।

इसके बाद मात्र पांच मिनट के अंदर लगभग दस किलो सोने और हीरे के आभूषण लूटकर फरार हो गए। मामले को लेकर शोरूम की मालकिन फातिमा मंजिल ने हुनासुर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168803