search

20-21 जनवरी को चंडीगढ़ में पानी की आपूर्ति होगी प्रभावित, काजौली वाटर वर्क्स में चल रहा मरम्मत कार्य

LHC0088 2026-1-18 23:27:19 views 746
  

20-21 जनवरी को चंडीगढ़ में पानी की आपूर्ति होगी प्रभावित।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। काजौली वाटर वर्क्स में आवश्यक और आपात मरम्मत कार्य के कारण जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। नगर निगम चंडीगढ़ की ओर से जारी सूचना के अनुसार 20 और 21 जनवरी 2026 को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति निर्धारित समय और दबाव के अनुसार की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, दोनों दिनों में सुबह 03:30 बजे से 09:00 बजे तक सामान्य दबाव पर जल आपूर्ति की जाएगी, जबकि शाम को 06:00 बजे से 08:00 बजे तक कम दबाव पर पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

नगर निगम ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान जल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा, हालांकि कम दबाव के कारण कुछ क्षेत्रों में परेशानी हो सकती है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे पानी का संयमित उपयोग करें और नगर निगम का सहयोग करें।

नगर निगम चंडीगढ़ ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही जल आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य कर दिया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166625