search

वैशाली पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप 10 की सूची में शामिल कुख्यात बदमाश चंदन यादव गिरफ्तार

LHC0088 2026-1-18 22:56:25 views 1185
  

कुख्यात चंदन यादव गिरफ्तार। (सांकेतिक फोटो)



संवाद सूत्र, लालगंज (वैशाली)। पुलिस कप्तान विक्रम सिहाग के निर्देश पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लालगंज से कुख्यात अपराधी चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

चंदन यादव कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था और टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल था। मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम वैशाली डीआईओ, एसटीएफ एवं लालगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए लालगंज थाना क्षेत्र के सररिया गांव निवासी नवल किशोर राय के पुत्र चंदन यादव को लंगड़ी पाकड़ चौक के पास से गिरफ्तार किया।

इस संबंध में लालगंज थाना अध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी चंदन यादव पर मारपीट, लूट, छिनतई, आर्म्स एक्ट सहित करीब नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी। रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चंदन यादव लालगंज क्षेत्र में आया हुआ है।

  

चंदन यादव।

सूचना मिलते ही डीआईओ, एसटीएफ एवं लालगंज पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल गिरफ्तार अपराधी से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

साथ ही विभिन्न मामलों में रिमांड पर लेने की प्रक्रिया चल रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166646