deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

BJP ने अंतिम समय में रामनारायण पर जताया भरोसा, कटोरिया से पूरणलाल टुड्डू होंगे भाजपा उम्मीदवार

LHC0088 2025-10-14 22:07:57 views 795

  

बांका सीट से बीजेपी ने रामनारायण मंडल पर भरोसा जताया



बिजेन्द्र कुमार राजबंधु, बांका। विधानसभा चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। बांका सीट से पार्टी ने एक बार फिर छह बार के विधायक रहे रामनारायण मंडल पर भरोसा जताया है। वहीं, सुरक्षित सीट कटोरिया से वर्तमान विधायक डॉ. निक्की हेंब्रम का टिकट काटकर पार्टी ने नए चेहरे पुरनलाल टुड्डू को प्रत्याशी बनाया है। पुरनलाल भाजपा के एससी-एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं और संघ से भी जुड़े रहे हैं। उनकी पत्नी मुखिया हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महागठबंधन की ओर से आदिवासी वोटरों को साधने की रणनीति के तहत कटोरिया सीट झामुमो को देने की योजना बनाई गई है। कटोरिया, बांका और बेलहर क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या अधिक होने के कारण इन सीटों पर दलों की नजर टिकी है।

दरअसल, वर्ष 2015 में जब जदयू ने भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ा था, तब भाजपा ने बांका जिले की पांचों सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इनमें बांका से रामनारायण मंडल, अमरपुर से डॉ. मृणाल शेखर, कटोरिया से डॉ. निक्की हेंब्रम, बेलहर से मनोज यादव और धोरैया सुरक्षित सीट से एनडीए घटक दल रालोसपा के भूदेव चौधरी मैदान में थे।

उस चुनाव में केवल रामनारायण मंडल को जीत मिली थी। उन्होंने 52,379 वोट पाकर राजद के जफरुल होदा को 3,730 मतों से पराजित किया था। इस जीत के बाद पार्टी में रामनारायण मंडल का कद बढ़ गया था। बाद में एनडीए की सरकार बनने के बाद पार्टी ने उन्हें भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री बनाया था। इसके पहले वे मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री रहे चुके हैं।  

वहीं, वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में कटोरिया सीट से डॉ. निक्की हेंब्रम ने 74,785 मत पाकर राजद प्रत्याशी स्वीटी सीमा हेंब्रम को 6,421 वोटों से हराया था। हालांकि, इस बार पार्टी ने निक्की हेंब्रम का टिकट काट दिया है।

इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा उर्फ विक्की ने बताया कि कटोरिया से पुरनलाल टुड्डू को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि डॉ. निक्की हेंब्रम को पार्टी आगे और बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है।

वहीं, बांका से उम्मीदवार घोषित होने के बाद रामनारायण मंडल ने कहा कि वह बुधवार को पटना से बांका पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
पूरणलाल एक परिचय

37 वर्षीय पूरण लाल टूडू वर्तमान में भाजपा के एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर हैं। भाजपा में सात -आठ सालों से सक्रिय हैं। आरएसएस में भी द्वितीय वर्ग प्रशिक्षित स्वयंसेवक हैं। वनवासी कल्याण आश्रम से भी जुड़े हैं। पत्नी पूजा मूर्मू बौंसी प्रखंड के पंचायत सांगा की मुखिया बनी है। पुरणलाल अर्थशास्त्र से स्नातक हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads for now.

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
66620