search

हरदोई में प्रधानपति ने हाथ में लिया कानून, पीट-पीटकर शिकायतकर्ता के पिता की हत्या

deltin33 2026-1-18 16:27:48 views 1230
  

अशोक सिंह (फाइल फोटो) हरपालपुर थाना



जागरण संवाददाता, हरदोई : फर्जी वोट बनवाने का शिकायत पर प्रधानपति ने रविवार को कानून अपने हाथ में ले लिया। ‍उसने सुबह जांच करने गई टीम के सामने शिकायतकर्ता से मारपीट की।

दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी फैल गई। जब वह मारपीट की शिकायत करने हरपालपुर थाना गया तो प्रधानपति सामेंद्र सिंह ने भाई रावेंद्र और दो अन्य के साथ अरविंद के पिता अशोक सिंह को लाठियों से पीटा और हालत गंभीर होने पर फरार हो गया।

अरविंद ने प्रधानपति सामेंद्र सिंह के फर्जी वोट बनवाने की चुनाव आयोग से शिकायत की थी तो रविवार जांच टीम गांव आई थी। जांच टीम के सामने की बेखौफ प्रधानपति ने अरविंद को पीटा। इसके बाद जब अरविंद शिकायत लेकर थाने गया तो प्रधानपति का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उसने परिवार के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के पिता की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी।

हरपालपुर के ग्राम अर्जुनपुर के अरविंद ने बताया कि गांव के प्रधानपति सामेंद्र सिंह ने फर्जी वोट बनवाए थे। इसकी शिकायत उसने चुनाव आयोग से की थी। रविवार की दोपहर लेखपाल और कानूनगो जांच करने गए थे। जांच के दौरान वह भी मौजूद था। प्रधानपति ने उससे मारपीट कर वोटर लिस्ट छीन ली थी। वह शिकायत करने थाने चला गया। प्रधान के घर के पास ही उसका घर है।

शिकायत करने से बौखलाए प्रधानपति ने घर पहुंचकर अरविंद के पिता अशोक सिंह को गाली-गलौज किया। विरोध करने पर प्रधानपति व उसके भाई रावेंद्र ने परिवार के दो अन्य युवकों के साथ मिलकर पिता की पिटाई कर दी। सिर पर लाठी लगने से पिता गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए। इसी बीच हमलावर फरार हो गया। जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचा और पिता को गंभीर हालात में सीएचसी लाया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477666