search

सपनों को उड़ान दें छात्र-छात्राएं... पंख पोर्टल है आपके साथ

cy520520 2026-1-18 16:27:47 views 1237
  

डा. विकास कुमार।



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यार्थियों के उत्थान के लिए पंख पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। विद्यार्थी अपने आइडी नंबर और पासवर्ड के माध्यम से छात्रवृत्तियों, करियर काउंसिलिंग, रुचि के विषय और प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जनपद में पंख पोर्टल 48 राजकीय विद्यालयों सहित 200 एडेड और वित्तविहीन कॉलेजों में संचालित है। इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है। विद्यालयों को पोर्टल की गतिविधियों और संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पंख पोर्टल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग का एक डिजिटल करियर गाइडेंस प्लेटफार्म है, जो छात्रों को करियर की योजना बनाने में मदद करता है। यह छात्रों को शैक्षणिक विकल्पों, वित्तीय सहायता के लिए छात्रवृत्तियों और आगामी परीक्षाओं के बारे में समेकित जानकारी प्रदान करता है।

पंख पोर्टल के जिला प्रशिक्षक और एसडी इंटर कालेज मीरापुर के प्रधानाचार्य डा. विकास कुमार ने बताया कि इस पोर्टल से विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रमाण पत्र, डिप्लोमा और डिग्री कोर्स की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध है। यह पोर्टल केंद्रीय और राज्य स्तर की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी का भंडार है। राजेश कुमार श्रीवास, जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि पंख पोर्टल छात्रों को ज्ञान, वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

इस तरह पंख पोर्टल का लाभ लें विद्यार्थी
यह पोर्टल मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों के लिए है। विद्यार्थी को सबसे पहले पंख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट यूपी पंख डांट इन पर लागिन करना है। यूजर आईडी वाले कालम में विद्यार्थी को कक्षा नौवीं या कक्षा 11 का पंजीकरण नंबर और पासवर्ड डालना है। विद्यार्थी लागिन आईडी और पासवर्ड अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या स्कूल के नोडल शिक्षक से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164216