search

राहुल गांधी के कुरुक्षेत्र दौरे से पहले हरियाणा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 20 जिलों में हुई नई नियुक्तियां

LHC0088 2026-1-18 08:56:51 views 1253
  

राहुल गांधी के हरियाणा दौरे से पहले कांग्रेस ने 20 जिलों में किया संगठनात्मक विस्तार। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दौरे से पहले हरियाणा कांग्रेस ने 20 जिलों की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। हरियाणा में कांग्रेस की 32 जिला कार्यकारिणी हैं, जिनमें अब 12 की लिस्ट आनी बाकी है।

कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी विस्तार के दौरान चार वाइस प्रेसिडेंट सहित 30 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। हरियाणा कांग्रेस के प्रधान राव नरेंद्र के निर्देश पर एक जनरल सेक्रेटरी (आर्गेनाइजेशन) के साथ एक ट्रेजरार, आठ जनरल सेक्रेटरी और 16 सेक्रेटरी की नियुक्ति की गई है।

राहुल गांधी के हरियाणा दौरे से पहले पार्टी ने यह संगठनात्मक विस्तार किया है। हाईकमान के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां पहले ही की जा चुकी हैं। राहुल गांधी 21 जनवरी को कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे, जहां वह जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण सत्र में शामिल होंगे।

प्रशिक्षण कैंप में वे करीब पांच घंटे तक शामिल होंगे। 21 जनवरी को दोपहर 12 बजे वह कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे और शाम पांच बजे तक यहां रहेंगे। 23 जनवरी तक कुरुक्षेत्र में हरियाणा और उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों का ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166584