search

कुशीनगर एक्सप्रेस में यात्री की मौत, उरई में 14 मिनट रुकी रही ट्रेन

deltin33 2026-1-18 08:56:50 views 1237
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, उरई। मुंबई (एलटीटी) से गोरखपुर जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रहे वृद्ध की मौत हो गई। उरई जंक्शन पर शव को उतारने की वजह से ट्रेन 14 मिनट अतिरिक्त रुकी रही। उसकी मौत बीमारी की वजह से होने की आशंका जताई गई है।

शुक्रवार की रात 9:32 बजे कुशीनगर एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। तभी कंट्रोल की सूचना पर पहुंचे डा. देव कौशिक ने कोच में पहुंच कर यात्री को चेक किया। जांच के बाद चिकित्सक ने यात्री को मृत घोषित कर दिया।

मौके पर मौजूद जीआरपी सब इंस्पेक्टर प्रेम कनौजिया ने स्टाफ के साथ यात्री को नीचे उतारा। यात्री का नाम जमशेर निवासी गोरखपुर बताया गया है, जो कोच नंबर बी आठ के सीट नंबर 38 पर यात्रा कर रहा था।

यह भी पढ़ें- पनवेल एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी: मुंबई जा रही ट्रेन को पुखरायां रेलवे स्टेशन पर बनाया निशाना, मचा हड़कंप

जीआरपी थाना प्रभारी नागेंद्र सरोज ने अभी नाम की पुष्टि नहीं की है। जानकारी के आधार पर स्वजन को सूचित किया गया है। शव मोर्च्यूरी में रखा गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477637