झारखंड की राजनीति से नितिन नबीन का है पुराना नाता, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने का राज्य पर दिखेगा असर

cy520520 10 hour(s) ago views 647
  

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान बोकारो में प्रचार अभियान के दौरान नितिन नबीन। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के संगठनात्मक और राजनीतिक समीकरणों में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं।

इसका असर झारखंड पर भी पड़ना तय माना जा रहा है, क्योंकि नितिन नबीन का राज्य की राजनीति और संगठन से पुराना और सक्रिय जुड़ाव रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने झारखंड में भाजपा के लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाया था और कई महत्वपूर्ण सीटों पर रणनीतिक भूमिका निभाई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नितिन नबीन न केवल चुनावी दौर में, बल्कि सामान्य समय में भी झारखंड का लगातार दौरा करते रहे हैं। संगठनात्मक बैठकों से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद तक उनकी सक्रियता ने उन्हें झारखंड भाजपा के भरोसेमंद केंद्रीय चेहरों में शामिल कर दिया है।

ऐसे में उनके राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने को राज्य इकाई के लिए एक राजनीतिक संबल के रूप में देखा जा रहा है।
संगठनात्मक अनुशासन, स्पष्ट संवाद और चुनावी प्रबंधन में माहिर

नितिन नबीन संगठनात्मक अनुशासन, स्पष्ट संवाद और चुनावी प्रबंधन के लिए जाने जाते हैं। झारखंड जैसे राज्य में, जहां भाजपा को हाल के वर्षों में सत्ता से बाहर रहकर संगठन को फिर से मजबूत करने की चुनौती है, वहां उनका अनुभव अहम साबित हो सकता है।

ऐसे आगामी दिनों में पार्टी से जुड़ी रणनीतियों में झारखंड को विशेष प्राथमिकता मिल सकती है। पिछले विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन ने कई जिलों में दौरा कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया था और केंद्रीय नेतृत्व का संदेश सीधे जमीनी स्तर तक पहुंचाया था।

उनकी शैली आक्रामक प्रचार के बजाय संगठन को एकजुट रखने और मुद्दों को स्पष्ट रूप से रखने पर केंद्रित रही है। यही कारण है कि राज्य भाजपा के कई नेता उन्हें संकट के समय का रणनीतिकार मानते हैं।

नितिन नबीन की नई जिम्मेदारी से झारखंड भाजपा और केंद्रीय नेतृत्व के बीच समन्वय और मजबूत होगा। इससे न सिर्फ संगठनात्मक फैसलों में तेजी आएगी, बल्कि राज्य की राजनीतिक जरूरतों को राष्ट्रीय मंच पर बेहतर तरीके से रखा जा सकेगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
134739

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.